जशपुरान्चल
Wednesday 24 April 2024 08:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

ग्राम पंचायत तनौद में सीसी रोड बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वार्ड नंबर 11 गली को किया जाम


ग्राम पंचायत तनौद में सीसी रोड बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वार्ड नंबर 11  गली को किया जाम
ग्राम पंचायत तनौद में सीसी रोड बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने वार्ड नंबर 11 गली को किया जाम
23-06-19 06:55:06         sourabh tripathi


शासन-प्रशासन विकास के भले ही दावे करते हो लेकिन जमीनी स्तर पर विकास आज भी नहीं हो पाया है लोग कीचड़ वाली रोड में ही गुजर-बसर कर रहे 

जयकरण बंजारे की रिपोर्ट l 

जांजगीर-चांपा l जांजगीर-चांपा जिले पामगढ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत तनौद वार्ड नंबर 11 के ग्रामीण सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए आज भी तरस रहे हैं वार्ड नंबर 11 मे आज भी सीसी रोड नहीं होने के कारण ग्रामीणों को खासा परेशानी होती है खास करके बरसात के मौसम में कीचड़ होने से ज्यादा परेशानी होती है ग्रामीणों का कहना है कि इसी रोड से हम लोगों को खेती बाड़ी के लिए जाना पड़ता है जिसमें आए दिन गाड़ी फंस जाती है लोग कीचड़ में गिर जाते हैं जिसके कारण लोगों को चोटें भी आ जाती हैं लेकिन गांव के जनप्रतिनिधि इस ओर ध्यान ही नहीं देते हैं बच्चों को स्कूल जाते वक्त भी काफी परेशानी होती है उनके कपड़े गंदे हो जाते हैं कीचड़ में गिरने के कारण जिससे बच्चे स्कूल जाने के लिए भी कतराते हैं

लकड़ी से ग्रामीणों ने रोका रास्ता

सीसी रोड बनाने की मांग को लेकर वार्ड नंबर 11 एवं 12 के ग्रामीणों ने शनिवार को रास्ते में लकड़ी डालकर रोड जाम कर दिया ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सीसी रोड नहीं बन जाता तब तक इस रोड से आवाजाही नहीं होने देंगे ग्रामीणों ने बताया कि इस संदर्भ में सरपंच से बात किया गया तो सरपंच ने कुछ दिन में सीसी रोड बनाने की बात कही है लेकिन ग्रामीण उनकी बातों से संतोष नहीं है क्योंकि पिछले 4 सालों से सरपंच को अवगत कराते आ रहे हैं उसके बावजूद भी अभी तक सीसी रोड नहीं बन पाया है जिसके कारण सरपंच के प्रति ग्रामीणों में नाराजगी है


❝वार्ड नंबर 11 में सीसी रोड और नाली की आवश्यकता है जल्द ही कार्य कराया जाएगा l❞ 
      
      उर्वशी चौहान 
सरपंच ग्राम पंचायत तनौद

                                                                                     ❝पंचायत स्तर का मामला है पंचायत सरपंच द्वारा निर्णय लिया जाएगा l❞ 
                                                                                                                            डी.एस.यादव
                                                                                                                  जनपद पंचायत सीईओ पामगढ




ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...