जशपुरान्चल
Wednesday 24 April 2024 06:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर में बच्चे सीख रहे बैडमिंटन के गुर


बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर में बच्चे सीख रहे बैडमिंटन के गुर
बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर में बच्चे सीख रहे बैडमिंटन के गुर
05-06-19 05:29:06         sourabh tripathi


जशपुरनगर | नगर के बच्चों में खेल के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य को लेकर बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम में कलेक्टर नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जिला बैडमिंटन संघ द्वारा निःशुल्क बैडमिंटन प्रशिक्षण शिविर लगाया गया है। 

इस शिविर में 90 से ज्यादा नगर के बैडमिंटन खेल में रुचि रखने वाले बच्चें प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है।बच्चो को प्रतिदिन  बॉडी फिटनेश एक्सरसाइज कराया जा रहा है  , बैडमिंटन खेल के नियमो की जानकारी दी जा रही है,बैडमिंटन खेल के तकनीको की जानकारी देते हुए अभ्यास कराया जा रहा है। बच्चों की संख्या को देखते हुए शिविर प्रतिदिन प्रातः 7 से 10 ओर संध्या 4 से 6 बजे तक लगाया जा रहा है। शिविर में  छत्तीसगढ़ की स्टेट  एम्पायर दिव्यानी सिया  प्रतिभागियो को बैडमिंटन का प्रशिक्षण दे रही है।

 ज्ञात हो बैडमिंटन में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए  निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला बैडमिंटन संघ के द्वारा किया जा रहा है ताकि  बच्चे इसमें अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर बैडमिंटन खेल  के गुर सीखें और एक अच्छे खिलाड़ी के रूप में जशपुर का नाम रोशन करे।  प्रशिक्षण शिविर का आयोजन  1 मई 2019 से 10 जून तक बैडमिंटन इनडोर स्टेडियम  में  किया जा रहा है।   इसशिविर में  बैडमिंटन संघ के सचिव विनोद गुप्ता,सह सचिव संजीव शर्मा,  कोषाध्यक्ष डॉ अनुरंजन टोप्पो, कार्यकारिणी सदस्य  राजेन्द्र गुप्ता  आलोक राय भी समय समय पर उपस्थित होकर बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान कर रहे है।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...