जशपुरान्चल
Tuesday 23 April 2024 09:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

महिला सशक्तिकरण के लिए कुनकुरी में शुरू हुआ निःशुल्क मोटर ड्राईविंग प्रशिक्षण


महिला सशक्तिकरण के लिए कुनकुरी में शुरू हुआ निःशुल्क मोटर ड्राईविंग प्रशिक्षण
महिला सशक्तिकरण के लिए कुनकुरी में शुरू हुआ निःशुल्क मोटर ड्राईविंग प्रशिक्षण
30-05-19 02:22:05         sourabh tripathi


# जिला प्रशासन की अभिनव पहल

जशपुरनगर | जशपुर जिले में महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर  नीलेश महादेव   क्षीरसागर की विशेष पहल पर जज्बात-ए-जशपुर के तहत् कुनकुरी में विधायक कुनकुरी यूडी मिंज के आतिथ्य में मोटर ड्राईविंग का निःशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया गया है। कुनकुरी में आज सुबह विधायक कुनकुरी यूडी मिंज और कलेक्टर नीलेश  महादेव क्षीरसागर ने मोटरकार ड्रायविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ करते हुए सभी महिला प्रशिक्षणार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। 

विधायक कुनकुरी यू डी मिंज ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जिले में अनूठा कार्य प्रशंसनीय है इससे महिलाओं को नई दिशा मिलेगी इसी लिए कार्यक्रम का नाम जज्बात ए जशपुर रखा गया है अब जज्बात ए  जशपुर जज्बात ए कुनकुरी हो गया है जिससे कि इससे हमारी भावनाएं जुड़ी रहे और हम इससे जुड़ कर एक सार्थक संदेश दे सके। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही महिलाओं के लिए निःशुल्क स्पोकन इंग्लिश का क्लास भी आरम्भ किया जा रहा है जिसमे अधिक से अधिक महिलाओं को फ्री में स्पोकन इंग्लिश सिखाया जाएगा आप सभी इसमे अधिक से अधिक इसका अपने सशक्तिकरण के लिए लाभ ले। उन्होंने बताया कि जल्द ही कुनकुरी में जुम्बा और एरोबिक्स की निःशुल्क क्लास भी शुरू की जाएगी। हर किसी को स्वस्थ होना अनिवार्य है महिलाएं स्वस्थ होंगी तो पूरे परिवार को स्वस्थ रखेंगी। 

कलेक्टर  नीलेश महादेव क्षीरसागर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कुनकुरी में मोटर कार ड्रायविंग का निःशुल्क  प्रशिक्षण शुरू  किया गया है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को मोटर ड्राईविंग का प्रशिक्षण देकर उन्हें  स्वालंबी बनाते हुए रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि जशपुर नगर में इसकी शुरूआत कमजोर तबके की इच्छुक महिलाओं को मोटर कार ड्रायविंग का प्रशिक्षण से की गई है जहाँ अभी 72 महिलाये प्रशिक्षणरत है। जिले के सभी विकासखंड मुख्यालयों में अनुसूचित जाति, जनजाति तथा अन्य वर्ग की आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की युवतियों एवं महिलाओं को मोटरकार ड्रायविंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसको लेकर भी तैयार एवं हितग्राहियों के चयन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। 

कलेक्टर ने बताया कि यह प्रशिक्षण 45 दिनों का होगा। प्रशिक्षण देने वाले संस्थान एवं आरटीओ द्वारा प्रशिक्षण उपरांत सफल प्रशिक्षणार्थियों को ड्रायविंग लाईसेंस भी निःशुल्क तैयार कराकर दिया जाएगा। वर्तमान में जशपुर में 72 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें महिला नगर सैनिकों भी है।

इस अवसर पर एसडीएम रवि राही,जिला शिक्षा अधिकारी बी आर धुर्व, आर के तिवारी मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुनकुरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी भटनागर, प्राचार्य संकल्प  विनोद गुप्ता,यशस्वी जशपुर के संजीव शर्मा  एवं सरीन राज, बिपिन अम्बष्ट ,मंडल संयोजक नंदे, मोटर ड्रायविंग प्रशिक्षण संस्थान के नंदू यादब नवीन गुप्ता , डायरेक्टर अहसान अन्सारी सहित अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे। 





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...