जशपुरान्चल
Friday 19 April 2024 02:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

जशपुर जिले में प्रथम चरण में 65 गौठानों का हो रहा निर्माण


जशपुर जिले में प्रथम चरण में 65 गौठानों का हो रहा निर्माण
जशपुर जिले में प्रथम चरण में 65 गौठानों का हो रहा निर्माण
21-05-19 07:36:05         sourabh tripathi


सभी आठों ब्लाॅको में बन रहे एक-एक माॅडल गौठान

रायपुर, 21 मई 2019/ छत्तीसगढ़ सरकार की नरवा, गरूवा, घुरवा, बारी योजना पर प्रदेश के जिलों में तेजी से कार्य किया जा रहा है। इस योजना के अतंर्गत जशपुर जिले में प्रथम चरण में 65 गौठानों का निर्माण किया जा रहा है। प्रत्येक ब्लाॅक में इस योजना के तहत् एक-एक माॅडल गौठान का निर्माण लगभग पूर्णता की ओर है। इन 65 गौठानों का रकबा 317.64 एकड़ है। यहां 79 हजार से अधिक पशुधन के चारे एवं पानी का प्रबंध रहेगा। यहां आने वाले पशुधन के चारे के लिए इन 65 गौठानों से लगकर कुल 784 एकड़ भूमि चारागाह के रूप में विकसित की जा रही है। 


योजनांतर्गत निर्मित गौठानों में पशुधन की सुरक्षा के मद्देनजर चारों ओर फेंसिंग अथवा सीटीपी के निर्माण के साथ ही गौठान में पशुओं के चारे और पेयजल की व्यवस्था के लिए कोटना और टंकी का निर्माण, पशुओ के लिए शेड एवं चबूतरे का निर्माण, बीमार पशुओं के इलाज का भी प्रबंध किया जा रहा है। गौठान विकास समिति यहां की पूरी व्यवस्था पर निगरानी रखेगी। पशुओं की देखभाल के लिए चरवाहे भी रखे गए हैं। गौठान विकास समिति के लिए गौठान परिसर में एक सामुदायिक शेड बनेगा। समिति यहां पशुओं के प्रबंधन के साथ-साथ आय मूलक गतिविधियां संचालित कर सकेगी। वर्मी कम्पोस्ट खाद तैयार करने के साथ ही गौठान के इलाके में फलदार पौधों का रोपण भी ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त आए का जरिया होगा। 


जिले के सभी ब्लाॅक मुख्यालयों में एक-एक माॅडल गौठान का निर्माण किया जा रहा है, जो लगभग पूर्णता की ओर है। उन्होंने बताया कि जशपुर जिले के ग्राम पोरतेंगा, मनोरा ब्लाॅक के रेमने, दुलदुला ब्लाॅक के ग्राम दुलदुला, फरसाबहार के ग्राम बोखी, कुनकुरी ब्लाॅक के जोरातराई, पत्थलगांव ब्लाॅक के ग्राम सुरेशपुर, कांसाबेल ब्लाॅक के ग्राम बगिया तथा बगीचा ब्लाॅक के ग्राम जुरगुम में माॅडल गौठान का निर्माण अंतिम चरण में है। इन आठों माॅडल गौठानों का कुल रकबा 50.50 एकड़ है। यहां आने वाले पशुओं की संख्या 3600 से अधिक है। माॅडल गौठानों में पानी टंकी, कोटना, चबूतरा, मचान आदि का निर्माण करा लिया गया।  





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...