जशपुरान्चल
Tuesday 23 April 2024 04:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

जिला प्रशासन का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और पहल*महिलाओं का एरोबिक्स और जुंब्बा प्रशिक्षण प्रारंभ*


जिला प्रशासन का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और पहल*महिलाओं का एरोबिक्स और जुंब्बा प्रशिक्षण प्रारंभ*
जिला प्रशासन का महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और पहल*महिलाओं का एरोबिक्स और जुंब्बा प्रशिक्षण प्रारंभ*
18-05-19 12:20:05         sourabh tripathi



जशपुर --कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर ने जिले की महिलाओं के  सशक्तिकरण की दिशा में  एक और महत्वूर्ण कदम उठाया है और यहां की महिलाओं को स्वस्थ और तनावमुक्त जीवन शैली अपनाने निःशुल्क एरोबिक्स और जुंब्बा की कक्षा प्रारंभ करा दिया है। यह निःशुल्क प्रशिक्षण जशपुर के जयस्तंभ चौक में स्थित इनडोर स्टेडियम में दिनांक 15 मई से प्रातः 5.30 बजे से 6.30 तक नियमित लगाई जा रही है।  एरोबिक्स और जंब्बा संगीत के साथ लय में शारीरिक व्यायाम नृत्य शैली है जिसमें महिलाएं मनोरंजन करते हुए तनावमुक्त होकर प्रसन्नता के साथ व्यायाम करतीं हैं। इस नृत्य शैली से महिलाएं शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आप को स्वस्थ रखने में सफल रहेगी।
 इस नृत्य शैली की ट्रेनर श्रीमती मधु मिश्रा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि कलेक्टर सर का यह अभिनव प्रयास  का सीखने वाली महिलाओं के जीवन और उनके परिवार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।इसके लिए उन्होंने कलेक्टर को  धन्यवाद भी  दिया है कि उन्हें  इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को एरोबिक्स और  जुंब्बा जैसी आधुनिक नृत्य शैली सीखाने का अवसर मिला है।  सामान्यतः इस तरह  का प्रशिक्षण बड़े शहरों में उपलब्ध होता है जिसमें फीस दे कर लोग इसको सीख सकते हैं।इस प्रशिक्षण में शहर की 18 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिलाएं बढ़ चढ़ कर भाग ले रहीं हैं। वर्तमान में लगभग 50 महिलाओं का एक बैच का प्रशिक्षण चल रहा है। यदि इच्छुक महिलाओं की संख्या बढ़ती है तो एक और बैच भी प्रारंभ किया जा सकता है ऐसी जानकारी ट्रेनर द्वारा दी गई है।




ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...