जशपुरान्चल
Thursday 28 March 2024 06:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

विप्र महिला मंडल द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सामाजिक कार्यक्रम की शुरुआत


विप्र महिला मंडल द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सामाजिक कार्यक्रम की शुरुआत
विप्र महिला मंडल द्वारा परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में सामाजिक कार्यक्रम की शुरुआत
07-05-19 10:48:05         sourabh tripathi


पत्थलगांव । अक्षय तृतीया व भगवान परशुराम के जन्म उत्सव को लेकर सर्व ब्राह्मण समाज और विप्र महिला मंडल द्वारा सामाजिक कार्यक्रमो का शुभारंभ सोमवार को पंचायती धर्मशाला में किया गया । जिसमें सभी विप्र परिवारों के महिला पुरूष सहित बच्चें सम्मिलित होकर सामूहिक एकता का परिचायक बनें । उक्त कार्यक्रम में बच्चों हेतु विशेष खेल-कूद, सिंगिंग व डांसिंग का प्रोग्राम रखा गया था जिसमे अनेक बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया । कार्यक्रम के पश्चात सामाजिक भोज का आयोजन विप्र महिला मंडल द्वारा किया गया ।

हवन पूजन और भंडारे का आयोजन

वही ब्राह्मण समाज द्वारा अक्षय तृतिया जिस दिन भगवान परशुराम जी का जन्म दिन के रूप में मनाया जाता है बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है । आज सुबह नगर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में हवन पूजन किया गया जिसके बाद दोपहर में सभी लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है ।

शाम को निकली जाएगी भव्य शोभायात्रा

सभी ब्राह्मण समाज व विप्र महिला मंडल के सदस्यों द्वारा संध्या में पूजा अर्चना कर भगवान परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए गुजरेगी ।

विप्र महिला मंडल की अध्यक्ष शारदा शर्मा, सीता शर्मा, कोशल्या शर्मा, मंजु मिश्रा, गायत्री शर्मा, ममता शर्मा, मालती शर्मा, रजनी शर्मा, स्नेहा शर्मा, गुड्डी मिश्रा, पुनम मिश्रा, कंचन तिवारी, सुधा तिवारी, सुनिता शर्मा, विभा तिवारी, मीनु शर्मा, यामिनी शर्मा, उषा शर्मा, भाग्यश्री शर्मा, बंदना शर्मा, प्रिया शर्मा, श्रुति मिश्रा, दिक्छा मिश्रा, प्रांजल शर्मा, शुभी शर्मा, सहित अनेक महिलाओं ने सहयोग प्रदान किया ।





ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...