जशपुरान्चल
Friday 19 April 2024 06:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

प्रदेश के विकास की आगामी पंचवर्षीय कार्य-योजना भी तैयार : डॉ. रमन सिंह


प्रदेश के विकास की आगामी पंचवर्षीय कार्य-योजना भी तैयार : डॉ. रमन सिंह
प्रदेश के विकास की आगामी पंचवर्षीय कार्य-योजना भी तैयार : डॉ. रमन सिंह
11-06-18 02:38:06         sourabh tripathi


       

विकास यात्रा की विशाल आमसभा में मुख्यमंत्री ने कहा - 
राज्य सरकार ने अब तक बनाए विकास के सारे मापदंड

 

रायगढ़, 11 जून 2018/ मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने आम जनता की बेहतरी के लिए विगत 14 वर्ष में विकास के सारे मापदंड स्थापित किए हैं और छत्तीसगढ़ को रोड कनेक्टिविटी तथा इंटरनेट कनेक्टिविटी से भी सफलतापूर्वक जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के तेज विकास के लिए अगले पांच वर्ष की कार्य-योजना भी तैयार कर ली है। डॉ. सिंह ने दावा किया कि इस दौरान छत्तीसगढ़ देश के प्रथम तीन सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। उन्होंने कहा - सरकार जनता के सहयोग से इस दिशा में लगातार काम कर रही है।  

मुख्यमंत्री आज विकास यात्रा के दौरान रायगढ़ जिले के विकासखंड और तहसील मुख्यालय लैलूंगा में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने लैलूंगा के बाद जशपुर जिले  के विकासखंड मुख्यालय दुलदुला में भी उमड़ते जनसैलाब के बीच विशाल आम सभा को सम्बोधित किया। दोनों आमसभाओं में जनता ने मुख्यमंत्री का जोशीला स्वागत और अभिनंदन किया। रंग-बिरंगे परम्परागत परिधानों में सजे-धजे लोक नर्तकों ने भी मुख्यमंत्री और विकास यात्रा के स्वागत में आकर्षक नृत्यों का प्रदर्शन किया। दोनों आमसभाओं में मुख्यमंत्री ने 147 करोड़ 61 लाख रूपए के 364 निर्माण कार्याें का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। उन्होंने लैलूंगा की आम सभा में  जनता को 41 करोड़ 61 लाख रूपए के 64 विभिन्न निर्माण कार्याें की सौगात दी। इनमें 12 करोड़ 32 लाख रूपए के तीन पूर्ण हो चुके कार्याें का लोकार्पण और 29 करोड़ 35 लाख रूपए के 61 नये निर्माण कार्याें का शिलान्यास और भूमिपूजन उनके हाथों सम्पन्न हुआ। मुख्यमंत्री ने दुलदुला की आमसभा में 103 करोड़ रूपए के 300 निर्माण कार्याें का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इनमें से 50 करोड़ 10 लाख रूपए के पूर्ण हो चुके 81 निर्माण कार्य मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पित हुए। उन्होंने दुलदुला क्षेत्र के लिए 53 करोड़ 49 लाख रूपए के 219 निर्माण कार्याें का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। 

डॉ. सिंह ने लैलूंगा और दुलदुला की आमसभाओं में कुल 33 हजार 589 परिवारों को आबादी पट्टे भी दिए। लैलूंगा क्षेत्र के 21 हजार 579 और दुलदुला क्षेत्र के 12 हजार 010 परिवार इनमें शामिल हैं। डॉ. सिंह ने दोनों आमसभाओं में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत छह हजार 200 गरीब परिवारों की महिलाओं रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए, जिनमें लैलूंगा क्षेत्र के 1200 और दुलदुला क्षेत्र के 5000 परिवार शामिल हैं। डॉ. सिंह ने लैलूंगा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 700 गरीब परिवारों को मकान स्वीकृति पत्रों का भी वितरण किया। उन्होंने लैलूंगा में उप-कोषालय सहित कई मांगों को तत्काल मंजूर करने की भी घोषणा की। 

मुख्यमंत्री ने दोनों आमसभाओं में छत्तीसगढ़ में अपनी सरकार की ओर से विगत चौदह वर्ष में जनता की सुविधा के लिए कराए गए विकास कार्याें का उल्लेख करते हुए कहा कि अगर किसी को विकास देखना हो तो वह रायगढ़ जिले के लैलूंगा और जिला जशपुर के दुलदुला जैसे इलाकों में भी आकर देखे। आदिवासी क्षेत्रों में जनता की सुख-सुविधा के लिए हर प्रकार के जरूरी निर्माण कार्य हुए हैं और लगातार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के हर क्षेत्र में सड़को जाल बिछाया जा रहा है। जनता की जरूरतों के अनुसार स्कूल भवन, कॉलेज भवन, अनुविभागीय राजस्व कार्यालय भवन, अस्पताल भवन सहित सभी जरूरी सुविधाओं का निर्माण और विकास हुआ है। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं से प्रदेशवासियों के जीवन में परिवर्तन आ रहा है। विकास यात्रा के दौरान प्रदेशभर में 30 हजार करोड़ रूपए के निर्माण कार्याें का लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास हो रहा है। प्रदेश के लगभग 13 लाख किसानों को वर्ष 2017 के धान उपार्जन पर 1700 करोड़ रूपए का बोनस ऑन लाइन दिया जा रहा है। इसी तरह 12 लाख 60 हजार परिवारों को आबादी पट्टों का भी वितरण हो रहा है। 

डॉ. रमन सिंह ने कहा - प्रदेश के प्रत्येक परिवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत स्मार्ट कार्ड सालाना 50 हजार रूपए तक निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्के मकान दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की हमारी माताओं और बहनों को रसोई गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। हर गांव, हर घर और हर बसाहट में बिजली पहुंचायी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना की शुरूआत कर दी है, जो देश के गरीबों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योेजना है। इसके अंतर्गत गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को पांच लाख रूपए तक इलाज की सुविधा मिलेगी। 

डॉ. सिंह ने कहा - प्रदेश व्यापी विकास यात्रा दंतेवाड़ा में दंतेश्वरी माता का आशीर्वाद लेकर 12 मई से शुरू हुई है। विगत लगभग एक माह में हमारी यह यात्रा प्रदेश के जिन इलाकों में भी गई, वहां की जनता ने भारी उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत किया। भीषण गर्मी के बावजूद यात्रा के स्वागत के लिए जनसैलाब उमड़ता रहा। मुख्यमंत्री ने कहा - यह साबित करता है कि विकास यात्रा वास्तव में जनता के विश्वास की यात्रा है और मेरे लिए यह तीर्थ यात्रा के समान है। उन्होंने आमसभा में जनता को बताया कि संचार क्रांति योजना के तहत प्रदेश की नौ हजार ग्राम पंचायतों को इंटरनेट की सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। प्रदेशभर में इस योजना के तहत 50 लाख माताओं - बहनों और युवाओं को स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। 

लैलूंगा में केन्द्रीय इस्पात और खनन मंत्री श्री विष्णुदेव साय और प्रदेश सरकार की संसदीय सचिव तथा क्षेत्रीय विधायक श्रीमती सुनीति सत्यानंद राठिया ने भी आमसभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के गृह, जेल और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री रामसेवक पैकरा, रायगढ़ के विधायक श्री रोशन लाल अग्रवाल और सारंगढ़ की विधायक श्रीमती केरा बाई मनहर सहित कई वरिष्ठ जनप्रतिनिधि और विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित थे। 





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...