जशपुरान्चल
Thursday 18 April 2024 07:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

चाइल्ड कार्नर में बच्चे सीख रहे है संगीत


चाइल्ड कार्नर में बच्चे सीख रहे है संगीत
चाइल्ड कार्नर में बच्चे सीख रहे है संगीत
19-04-19 07:10:04         VIJAY TRIPATHI


जशपुर-
जशपुर नगर के जिला ग्रन्थालय में चाइल्ड कार्नर अंतर्गत ज़िला कलेक्टर नीलेश महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में  बच्चों को संगीत की आधारभूत जानकारी दी जा रही है।इसमे  लगभग 40 बच्चे हिस्सा ले रहे है ।शिक्षक आनंद मिश्र और राजेंद्र प्रेमी ने  तबला और हारमोनियम में सरगम अभ्यास के साथ छोटे छोटे भजन ,गीत को कैसे अपनी आवाज से मिलान करते हैं और कोई भी गीत को बजा सकते हैं। इन बातों को अच्छे तरीके से सिखाने का प्रयास किया। वैसे ही तबला के महत्वपूर्ण पार्ट स्याही,मैदान,चांटी, गजरा,बद्धि,गट्टा और इनडोई ये सभी पार्ट की जानकारी के साथ बोल मात्रा एवम विभिन्न ताल की जानकारी दी गयी।तत्पश्चात बच्चों से  भी हारमोनियम बजाने के अभ्यास कराया गया साथ ही गीत भी गवाये गए।इन सब माहौल का बच्चों ने खूब आनन्द उठाया। 26 अप्रैल से शास्त्रीय संगीत हेतु बच्चों का पंजीयन जिला ग्रन्थालय में संगीत प्रभारी राजेंद्र प्रेमी  के पास पालक करा सकते हैं।




ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...