जशपुरान्चल
Thursday 18 April 2024 10:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

मताधिकार सर्वश्रेष्ठ नागरिक अधिकार-कलेक्टर


 मताधिकार सर्वश्रेष्ठ नागरिक अधिकार-कलेक्टर
मताधिकार सर्वश्रेष्ठ नागरिक अधिकार-कलेक्टर
19-04-19 06:19:04         sourabh tripathi


मतदाता जागरूकता का संदेश देने कलेक्टर की अगुवाई में    निकली पदयात्रा रैली


जषपुरनगर 19 अपै्रल 2019/ जश्न-ए-जशपुर सेलेब्रेटिंग डेमोक्रेसी के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अगुवाई में मतदाताओं को जागरूकता का संदेश देने के लिए पदयात्रा रैली निकली। यह रैली सुबह 6 बजे रणजीता स्टेडियम से निकली और शहर के महाराजा चौक, बसस्टैण्ड, करबला चौक, मस्जिद रोड़, पैंकु रोड़ होते हुए टिकैतगंज पहुंची। इस दौरान पदयात्रा रैली में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता के प्रेरक नारों की तख्तियां हाथों में थामे और नारा लगाते हुए लोगों को मतदान के लिए प्रेरित कर रहे थे। 

मतदाता जागरूकता पदयात्रा रैली टिकैतगंज पहुचंने के बाद वहां के स्कूल प्रांगण में सभा के रूप में तब्दील हो गई। कलेक्टर की पदयात्रा रैली का इंतजार बड़ी संख्या में यहां ग्रामीणजन कर रहे थे। कलेक्टर श्री निलेशकुमार ने ग्रामीणों को संबंधित करते हुए कहा कि मतदान का अधिकार सर्वश्रेष्ठ नागरिक अधिकार है। हम सब को अपने इस अधिकार की रक्षा के लिए सजग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि 23 अपै्रल को लोकसभा चुनाव के दिन आपसब बिना किसी डर-भय, लालच और दबाव के निष्पक्ष रूप से मतदान करें। कलेक्टर ने टिकैतगंज के ग्रामीणों से कहा कि पदयात्रा रैली लेकर टिकैतगंज आने का कारण यह है कि बीते चुनाव में यहां के लोगों ने अपने मतदान के अधिकार का उपयोग करने के प्रति रूचि नहीं ली है। टिकैतगंज जिले के उन गांवों में  से एक है, जहां मतदान का प्रतिशत कम रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि टिकैतगंज का प्रत्येक मतदाता मतदान करें और ताकि इस गांव की पहचान शत् प्रतिशत् मतदान वाले गांव के रूप हो सके। कलेक्टर ने आगे कहा कि जैस हम लोग अपने त्यौहार मनाते है, वैसे ही देश लोकतंत्र का महात्यौहार मना रहा है।  आगामी 23 अपै्रल को इस महात्यौहार के दिन हम सब को इसमें अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य रूप से मतदान केन्द्र जाकर मतदान करना चाहिए। 

जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री राजेन्द्र कटारा ने भी टिकैतगंज के लोगों से मतदान करने और गांव का कोई भी व्यक्ति मतदान से वंचित न रहने पाए इसका भी ध्यान रखने का भी आग्रह किया। इसके पूर्व रैली में शामिल अधिकारी कर्मचारियां एवं ग्रामीणों ने स्कूल प्रांगण में स्वीप मानव चक्र का निर्माण किया। कलेक्टर ने सभी लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई अंत में एसडीएम श्री पाटले ने मतदाता जागरूकता पदयात्रा रैली एवं सभा में शामिल सभी लोगां के प्रति आभार जताया। 





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...