जशपुरान्चल
Friday 19 April 2024 02:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

आगामी लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्वक मतदान हेतु पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा का जशपुर भ्रमण


आगामी लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्वक मतदान हेतु  पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा का जशपुर भ्रमण
आगामी लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्वक मतदान हेतु पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा का जशपुर भ्रमण
15-04-19 04:10:04         VIJAY TRIPATHI


आगामी लोकसभा निर्वाचन-2019 में शांति, सुरक्षापूर्वक मतदान को दृष्टिगत रखते हुये श्री के0सी0 अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज सरगुजा द्वारा दिनांक  13.04.2019 को जिला जशपुर स्थित मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा जायजा लिया गया। इस क्रम में सर्वप्रथम कांसाबेल से बगीचा के मध्य स्थित मतदान केन्द्रों क्रमशः कांसाबेल, कुसमलता, खुटेरा, बटईकेला, घोघर, सराईपानी, रेंगोला, कुर्रोग, बुढ़ाडांड, बगीचा का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर शांतिपूर्ण मतदान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। बाद थाना बगीचा का आकस्मिक भ्रमण कर लंबित अपराध, जप्ती माल, शिकायत आदि की जानकारी लेकर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गये। थाना प्रभारी द्वारा क्षेत्र की स्थिति व अपराध बाबत् जानकारी दिया गया। तद्उपरांत बगीचा से प्रस्थान होकर पाठ ईलाकों में पड़ने वाले मतदान केन्द्र रौनी, पण्ड्रापाठ, सुलेसा, दनगरी गांवों का भ्रमण किया गया। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कराने तथा ई.व्ही.एम. मशीन एवं चुनाव दल का मतदान केन्द्रों में सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने हेतु लगाई गई पुलिस व्यवस्था की समीक्षा करते हुये सुरक्षा हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये तथा मतदान दिवस को लगाई गई पेट्रोलिंग पार्टी की जानकारी लेकर सुरक्षा एवं सर्तकता हेतु आवश्यक हिदायत दिया गया। साथ ही जशपुर जिले में लंबित अपराधों की जानकारी लेकर तत्परतापूर्वक निकाल के निर्देश दिये गये। खासकर गंभीर अपराधों में लगातार विवेचना कर चालान न्यायालय पेश करने हेतु बताया गया एवं थानों में रखे गये जप्ती माल का यथोचित निराकरण के निर्देश दिये गये।  





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...