जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 06:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

चुनावी खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत नही करने पर 5 प्रत्याशियांें को नोटिस जारी


 चुनावी खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत नही करने पर 5 प्रत्याशियांें को नोटिस जारी
चुनावी खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत नही करने पर 5 प्रत्याशियांें को नोटिस जारी
13-04-19 04:49:04         VIJAY TRIPATHI


रायपुर 13 अप्रैल 2019/ रायपुर लोकसभा निर्वाचन लड़ रहे प्रत्याशियों को अपने चुनावी प्रचार-प्रसार संबंधी व्यय का लेखा प्रस्तुत करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. बसवराजु एस. ने तिथि निर्धारित कर दी है। निर्धारित तिथि के तहत 12 अप्रैल को 13 प्रत्याशियों को लेखांकन दल के समक्ष अपना व्यय लेखा प्रस्तुत कराना था इसमें से 5 प्रत्याशियों द्वारा व्यय लेखा प्रस्तुत नही किया गया। इस संबंध में रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. बसवराजु एस. ने इसे लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1951 की धारा-77 के उल्लंघन तहत 5 प्रत्याशियों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर उपस्थित होकर जबाव प्रस्तुत करने को कहा है। जिन प्रत्याशियों को नोटिस जारी की गई है उनमें श्री संजु कुमार यादव निर्दलीय, श्री टार्जन जांगड़े निर्दलीय, श्री बनमाली छुरा भारतीय बहुजन पार्टी, श्री संतोष यदु शिवसेना और श्रीमती देवकी दुबे रिपब्लिक पार्टी आॅफ इण्डिया शामिल है। 

           गौरतलब है कि चुनाव लड़ रहे सभी 25 प्रत्याशियों को चुनाव के प्रचार-प्रसार व अन्य खर्चों का तीन बार ब्यौरा लेखांकन दल के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। चुनावी खर्च का ब्यौरा प्रस्तुत करने हेतु तिथि निर्धारित कर दी गई है। प्रत्याशियों को निर्धारित तिथियों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कलेक्टोरेट परिसर स्थित पुराना डी.आर.डी.ए. भवन के भू-तल में स्थित लेखांकन दल के समक्ष व्यय का ब्यौरा प्र्रस्तुत करने को कहा गया है। 

      चुनावी खर्च का ब्यौरा जमा करने के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रमोद दुबे, संतोष यदु, अजय चकोले, छविलाल कंवर, देवकी दुबे, बनमाली छुरा, विजय कुमार कुर्रे, टार्जन जांगड़े, प्रितेश पाण्डेय, मनीष श्रीवास्तव, रामदयाल डहरिया, शंकरलाल वरदानी और संजु कुमार यादव के लिए 12, 16 व 20 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। इसी तरह सुनील सोनी, खिलेश कुमार साहू, इकराम सैफी, तामेश्वर साहू, देवेन्द्र कुमार पाटिल, योगिता बाजपेयी, शैलेन्द्र कुमार बंजारे, नवीन गुप्ता और प्रवीण जैन को 13, 17 व 21 अप्रैल 2019 को अपना व्यय रजिस्टर प्रस्तुत करना होगा। 





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...