जशपुरान्चल
Sunday 07 Dec 2025 12:12 PM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

खरसिया पत्रकार संघ ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि


खरसिया पत्रकार संघ ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
खरसिया पत्रकार संघ ने दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
11-04-19 09:03:04         sourabh tripathi


खरसिया। जिला प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा की माताजी पूर्णिमा देवी एवं खरसिया पत्रकार संघ के सम्माननीय सदस्य अजय बंसल की ताई एवं डॉक्टर राजेंद्र अग्रवाल की माताजी श्रीमती सीता देवी अग्रवाल के निधन पर खरसिया पत्रकार संघ द्वारा आज शाम 5 बजे श्री श्याम बिहारी मंदिर में शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 

जिला प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा की माता जी कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। उनका निधन 7 अप्रैल को हो गया। उनके निधन से खरसिया पत्रकार संघ दुख प्रकट करता है एवं बाबा श्याम से प्रार्थना करता है कि मृत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिजनों को दुख सहने की क्षमता प्रदान करे। पत्रकार संघ के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि श्रीमती पूर्णिमा देवी शर्मा धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी रहती थी। मिलनसार महिला के रूप में रायगढ़ में जानी जाती थी। पत्रकार संघ ने नगर के सम्मानीय पत्रकार अजय बंसल की ताई डॉ राजेंद्र अग्रवाल की माताजी श्रीमती सीता देवी के निधन पर भी गहरा दुख प्रकट करते हुए अपने शोक संवेदना प्रकट की एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में सभी पत्रकार साथी शोक परिवार के साथ है। शोक सभा में पत्रकार संघ के रमेश अग्रवाल, राजेश शर्मा, मुकेश मित्तल, सुनील अग्रवाल, विकास ज्योति, अरुण चौधरी, संतोष यादव, संजय गुप्ता, अशोक, पत्रकार जगदीश मित्तल, संजय अग्रवाल, सोनू, विष्णु शर्मा, रामनारायण सोनी, नैना वैष्णव, अजय बंसल आदि उपस्थित थे।





ताजा ख़बरें




पुनर्मूल्यांकन के बाद संकल्प के 2 और विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में*


*संकल्प की पहाड़ी कोरवा छात्रा अगोसमा ने 93.33 प्रतिशत प्राप्त...



राजीब जाना को भूगोल विषय में मिली पी-एच.डी. की उपाधि :

पत्थलगांव--/धान की कटोरा कहे जाने वाले  छत्तीसगढ़ राज्य...