जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 07:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

निर्वाचन के दौरान सघन जांच अभियान जारी लगभग 40 लाख की अवैध सामग्री जब्त


निर्वाचन के दौरान सघन जांच अभियान जारी लगभग 40 लाख की अवैध सामग्री जब्त
निर्वाचन के दौरान सघन जांच अभियान जारी लगभग 40 लाख की अवैध सामग्री जब्त
20-03-19 07:18:03         sourabh tripathi


साढ़े 22 लाख नकद, 14 सौ लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त


प्रेशर कुकर, साड़ी, वाहन और सोने-चांदी के आभूषण भी शामिल


रायपुर, 20 मार्च 2019/ लोकसभा निर्वाचन-2019 के अंतर्गत निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य के सभी जिलों में शराब और अन्य मादक द्रव्यों के अवैध करोबार पर कड़ी निगाह रखी जा रही है। नकदी, आभूषणों तथा अन्य अवैध वस्तुओं के वितरण को भी कठोरता से प्रतिबंधित किया गया है।

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री सुब्रत साहू के निर्देश पर राज्य के विभिन्न जिलों में जिला निर्वाचन कार्यालयों द्वारा गठित उड़न दस्तों द्वारा अब तक नकद तथा वस्तुओं की जब्ती की है, जिसकी कुल कीमत 39 लाख 93 हजार 106 रूपए है। दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार प्रकरण भी दर्ज किए गए हैं। श्री साहू ने कहा है कि अभियान निरंतर चलता रहेगा और निष्पक्ष निर्वाचन के तहत निगरानी और जाँच अभियान जारी रहेगा।

             

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि पुलिस, आबकारी और आयकर विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रदेश के हर जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 18 मार्च तक जब्तशुदा इन वस्तुओं में जहां 22 लाख 52 हजार 200 रूपए नकद, शामिल है, वहीं इस दौरान 14 सौ 61 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 3 लाख 6 हजार 56 रूपए है। सघन जांच अभियान के तहत अधिकारियों ने अवैध लैपटाप, वाहन, साड़ी, प्रेशर कुकर आदि भी जब्त किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 14 लाख 34 हजार 850 रूपए है। 






ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...