जशपुरान्चल
Friday 29 March 2024 02:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

राजधानी को ओव्हर पास और फ्लाई ओव्हर की मिली सौगात


राजधानी को ओव्हर पास और फ्लाई ओव्हर की मिली सौगात
राजधानी को ओव्हर पास और फ्लाई ओव्हर की मिली सौगात
25-02-19 09:50:02         sourabh tripathi


⇛मुख्यमंत्री ने 66 करोड़ के कार्यों का किया लोकार्पण  

रायपुर, 24 फरवरी 2019/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी रायपुर को सुगम यातायात सुविधा के लिए लगभग 66 करोड़ रूपए की लागत राशि के ओव्हर पास और फ्लाईओव्हर की सौगात दी। उन्होंने रिंगरोड क्रमांक 1 पर कुशालपुर चौक के पास 25 करोड़ 23 लाख के 640 मीटर लम्बे ओव्हर पास और रिंग रोड क्रमांक 1 में ही राधास्वामी नगर-भाठागांव मार्ग पर 40 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत राशि से तैयार 738 मीटर लंबाई के फ्लाई ओव्हर का लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता गृह और लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने की। इस अवसर पर सांसद लोकसभा श्री रमेश बैस, सांसद राज्यसभा श्रीमती छाया वर्मा, नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री प्रमोद दुबे, विधायक श्री विकास उपाध्याय, पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। 


उल्लेखनीय है कि राज्य में नगरीय क्षेत्रों के सुनियोजित विकास के लिए हरसंभव पहल की जा रही है। राजधानी रायपुर से गुजरने वाले मार्ग रिंगरोड में हमेशा यातायात का दबाव बना रहता था। इस मार्ग में ओव्हर पास तथा फ्लाई ओव्हरों के निर्माण हो जाने से रायपुर के साथ-साथ प्रदेश के नागरिकों को यातायात की सुगम सुविधा उपलब्ध होगी। यह भी उल्लेखनीय है कि राजधानी बनने के बाद रायपुर शहर का चारों ओर विस्तार होने के कारण रिंगरोड क्रमांक-1 में यातायात का काफी दबाव रहता है। मार्ग के दोनों और आवासीय तथा व्यावसायिक परिसरों का लगातार निर्माण जारी है। इस क्षेत्र के लोगों को आवश्यकताओं के लिए कुशालपुर चौक से राष्ट्रीय राजमार्ग को पार कर आना-जाना होता है, जिससे कई बार यातायात अवरूद्ध तथा दुर्घटना होने की स्थिति निर्मित होती है। इसे ध्यान में रखते हुए सुगम यातायात के लिए कुशालपुर चौक के पास ओव्हर पास का निर्माण किया गया है। ओव्हर पास के निर्माण से रिंगरोड के ऊपर से आने-जाने वाले वाहनों को बिना किसी रूकावट के आवागमन उपलब्ध हो जाएगा। इसी तरह अंडर पास के निर्माण से कुशालपुर से चंगोराभाठा की ओर आने-जाने वाले वाहनों को भी बिना किसी बाधा के आवागमन उपलब्ध हो जाएगा। राधास्वामी नगर-भाठागांव मार्ग पर निर्मित फ्लाई ओव्हर से घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में भी लोगों को अब सुगम यातायात की सुविधा मिलने लगेगी। 





ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...