जशपुरान्चल
Tuesday 16 April 2024 09:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

*विधानसभा में उठा खनिज न्यास निधि के खर्च का मामला*


 *विधानसभा में उठा खनिज न्यास निधि के खर्च का मामला*
*विधानसभा में उठा खनिज न्यास निधि के खर्च का मामला*
11-02-19 04:49:02         VIJAY TRIPATHI


कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने उठाया खनिज न्यास निधि का मामला*

डीएमएफ में हुए कार्यों की जांच कांग्रेस*

मुख्यमंत्री से खनिज न्यास निधि के कामों की जाँच की माँग*

विधानसभा में खनिज न्यास निधि में हुए व्यय के सम्बंध में कुनकुरी विधायक यूडी मिंज ने प्रश्न खनिज मंत्री से किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि 

खनिज न्यास निधि का जशपुर जिले में गठन कब किया गया है। वर्ष 2016 से खनिज न्यास से जनवरी 2019 तक कितनी राशि प्राप्त हुई और किन किन कार्यों में किया गया।

प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि खनिज न्यास निधि का गठन 2 जनवरी 2016 को किया गया है अब तक 99 करोड़ 132 लाख रुपये जशपुर जिले के विभिन्न कार्य के लिए प्राप्त हुई 2016-17 में 18 करोड़ 36 लाख 16 हजार,2017-18 में 58 करोड़ 03 लाख 026 हजार, 2018-19 में 30 करोड़ 19 लाख 25 हज़ार प्राप्त हुआ जिसमें2016-17 में 16 करोड़ 73 लाख 97 हजार,2017-18 में  48 करोड़ 08 लाख 90 हजार, 2018-19 में 20 करोड़ 93 लाख 78 हज़ार व्यय किये गए हैं।

लोकहित में नहीँ कराए गये खनिज निधि से काम:-यू ड़ी मिंज

कुनकुरी विधायक  यू डी मिंज ने बताया कि जशपुर में ड़ीएमएफ में खर्च की गई राशि लोकहित में कम एवं आवश्यक कार्यों में व्यय में कम किया गया है उन्होंने बताया कि बेटी जिंदाबाद कार्यक्रम के नाम पर अत्याधिक व्यय किया गया है । इसी प्रकार अनावश्यक जगहों पर पुलिया स्टॉप डेम तटबंध आदि के निर्माण कार्य को स्वीकृति देकर राशि व्यय की गई है। 

विधायक मिंज ने बताया कि इसके साथ ही स्कूलों आंगनबाड़ी केंद्रों के मरम्मत के नाम पर खनिज न्यास निधि की राशि का बंदरबाट किया गया है। इस निधि से लोक हित के काम को कम स्वीकृति दी गई है जो सन्देह को जन्म देता है जिन कार्यों को खनिज न्यास निधि से स्वीकृत किया गया है उनका किसी भी प्रकार से भौतिक सत्यापन नहीँ कराया गया है निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता भी उनमें नहीँ है।

विधायक कुनकुरी ने कहा कि सभी कार्यों के भौतिक सत्यापन के लिए कांग्रेस का जांच समिति से कराई जाएगी। विधायक श्री मिंज ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से जशपुर में खनिज न्यास निधि से हुए वर्षवार कार्य की जांच कराकर करवाई की माँग की है।





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...