जशपुरान्चल
Friday 19 April 2024 03:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

बाल आश्रम के पांच प्रतिभावान बच्चों का सम्मान


बाल आश्रम के  पांच प्रतिभावान बच्चों का सम्मान
बाल आश्रम के पांच प्रतिभावान बच्चों का सम्मान
01-02-19 05:26:02         sourabh tripathi


                                 राज्य बाल संरक्षण आयोग ने किया

रायपुर, 01 फरवरी 2019/राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा राष्ट्रीय स्कूल खेल स्पर्धाओं में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाले बाल आश्रम के पांच प्रतिभावान बच्चों को आज राजधानी रायपुर में उपहार और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इन बच्चों ने विगत वर्ष 2017-18 में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं में जिम्नास्टिक और जूडो प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन किया था। इन बच्चों में बाल आश्रम के श्री शिवा पिल्ले,श्री शैलेन्द्र पाटिल, श्री भुनेश्वर रात्रे और श्री विक्रम तांडी शामिल हैं। इनके साथ ही 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 87 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले प्रतिभावान छात्र श्री मनीष साहू को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे ने बच्चों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी  मेहनत और समर्पण से इन बच्चों ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया हैं। निश्चय ही आने वाले समय में बच्चे राष्ट्रीय -अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश का नाम रौशन करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की,कि अन्य बच्चे भी शिक्षा और खेल के क्षेत्र में आगे आकर प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे। इस अवसर पर आयोग के सदस्य श्री दिलीप कौशिक, श्री अरविंद,श्रीमती इंदिरा जैन और श्रीमती मीनाक्षी तोमर सहित अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...