जशपुरान्चल
Wednesday 24 April 2024 04:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

मुख्य तकनीकी परीक्षक की जांच टीम ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण


मुख्य तकनीकी परीक्षक की जांच टीम ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण
मुख्य तकनीकी परीक्षक की जांच टीम ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण
16-01-19 08:27:01         sourabh tripathi


रायपुर, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष रूप से बल दिया है। इसी कड़ी में सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) की जांच टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 के 281 से 307 किलोमीटर रायपुर-दुर्ग फोरलेन में आर.सी.सी. क्रेश बैरियर निर्माण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया।

मुख्य तकनीकी परीक्षक कार्यालय के अधिकारियों ने आज यहां बताया कि लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर द्वारा रायपुर से दुर्ग के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 53 (फोरलेन सड़क मार्ग) के मध्य मीडियन में 26.60 किलोमीटर लम्बाई का आर.सी.सी. क्रेश बैरियर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त कार्य का कार्यादेश 06 अक्टूबर 2018 को जारी किया गया था एवं अनुबंधानुसार कार्य 05 जून 2019 को पूर्ण किया जाना है। वर्तमान में 4.40 किलोमीटर लम्बाई में आर.सी.सी. क्रेश बैरियर का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है। कार्य की प्रगति संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर कार्य की गति बढ़ाए जाने, आर.सी.सी. क्रेश बैरियर के क्यूरिन हेतु समुचित प्रबंध किए जाने एवं कुछ स्थानों पर हॉनिकाम्बिंग पाए जाने पर कार्य को अमान्य करते हुए तोड़कर पुनः कांक्रीट ढलाई किए जाने हेतु निर्देश दिए गए। मीडियन में पूर्ण विद्यमान कर्ब जिसमें पेंट किया था, उसमें रासायनिक उपचार करने के उपरांत कांक्रीटिंग कार्य कराए जाने, दोनों कर के बीच में विद्यमान मिट्टी को हटाकर बेस कांक्रीटिंग करने, कांक्रीट कार्य में कव्हर ब्लॉक का प्रयोग किए जाने एवं आर.सी.सी. क्रेश बैरियर की छड़ों को बेस में पर्याप्त एन्कोरेज दिए जाने हेतु तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। 

निर्माण कार्य में प्रयुक्त किए जा रहे कांक्रीट के बेचिंग प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। मिक्स डिजाइन के अनुरूप कांक्रीट मिक्स किए जाने के निर्देश दिए गए। बेचिंग प्लांट में मिक्चर मशीन के लोड सेल का परीक्षण भी किया गया। परीक्षण में लोड सेल में विचलन पाया गया, जिसे पुनः कैलिब्रेशन कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही कांक्रीट मिक्स स्लिप का नियमित संधारण किए जाने हेतु कहा गया। कार्य स्थल एवं बेचिंग प्लांट में कांक्रीट के  परीक्षण हेतु क्यूब संधारित नहीं किया जाना देखा गया। उपस्थित अधिकारियों को कांक्रीट कार्य की गुणवत्ता नियंत्रण हेतु निर्धारित आवृत्ति अनुसार कांक्रीट क्यूब बनाए जाने एवं नियमित परीक्षण किए जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग रायपुर के अनुविभागीय अधिकारी श्री गोविन्द अहिरवार, उप अभियंता श्री जे.एस. वर्मा एवं श्री अभिजीत सोनी उपस्थित थे।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...