जशपुरान्चल
Thursday 18 April 2024 09:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से प्रशासन भी हुआ सक्रिय:


 मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से प्रशासन भी हुआ सक्रिय:
मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता से प्रशासन भी हुआ सक्रिय:
23-12-18 09:29:12         sourabh tripathi


►दिव्यांग बच्चे को कुछ ही घण्टों के भीतर मिला व्हील चेयर

♦अधिकारियों ने बच्चे के घर पहुंचकर दिया व्हील चेयर

रायपुर, 23 दिसम्बर 2018/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की संवेदनशीलता का एक ताजा और दिल को छू लेने वाला उदाहरण उस समय देखने को मिला जब उन्होंने रायगढ़ जिले के ग्राम मुनुंद (विकासखंड धरमजयगढ़) निवासी एक दिव्यांग बच्चे की तकलीफ के बारे में जानकारी मिलते ही तत्काल रायगढ़ जिला प्रशासन को उस बच्चे की तत्काल मदद करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने इस बच्चे के बारे में मीडिया में आए समाचार को तत्काल संज्ञान में  लिया। उन्होंने रायगढ़ कलेक्टर को इस बच्चे की मदद के लिए सभी जरूरी उपाय करने के भी निर्देश दिए। 

उनके निर्देश पर आज रविवार की शासकीय छुट्टी के बावजूद कुछ ही घण्टों के भीतर जिला प्रशासन की ओर से समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री आर. के. साहू और धरमजयगढ़ के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ) डाॅ. बी.एल. भगत इस बच्चे के गांव पहुंच गये। अधिकारियों ने वहां उसके घर जाकर उसे तुरंत दिव्यांगता का प्रमाण-पत्र के साथ व्हील चेयर भी प्रदान कर दिया। अब नौ साल का यह दिव्यांग बालक गोविन्द गोपाल आसानी से स्कूल जा सकेगा और अपनी पढ़ाई कर सकेगा। इस नन्हें बालक के दोनों हाथ पैर नहीं होने के कारण उसे कृृत्रिम हाथ और पैर लगाए जाएंगे, जिसके लिए अधिकारियों ने आज उसके हाथ-पैरों का नाप भी लिया। 

उल्लेखनीय है कि गरीब परिवार का यह नन्हा बालक अस्थि बाधित और उसके दोनों पैर नहीं है, बालक के पिता श्री कृष्ण किसान हैं। दिव्यांग बालक गोविन्द गोपाल के दोनों हाथ और पैर नहीं हैं, लेकिन उसका मनोबल काफी ऊंचा है और वह पढ़ लिखकर जीवन में कुछ बनना चाहता है। उसकी यह चाहत थी कि उसे व्हील चेयर मिल जाए, क्योंकि अभी उसके दादा जी उसे गोद में बैठाकर स्कूल ले जाते है।





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...