जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 02:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

आज छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।


आज छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।
आज छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।
15-12-18 04:05:12         sourabh tripathi


रायपुर/15 दिसंबर 2018। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, एआईसीसी के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिवद्वय डॉ. चंदन यादव और डॉ. अरुण उरांव छत्तीसगढ़ के पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य और दुर्ग के लोकसभा सदस्य ताम्रध्वज साहू दिल्ली से विशेष विमान के द्वारा 2 बजे के बाद दिल्ली से रायपुर के लिये रवाना होंगे। रायपुर आने के बाद सभी नेता राजीव भवन रायपुर के प्रथम तल में स्थित संचार विभाग के पत्रकार वार्ता कक्ष में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सम्मिलित होंगे और आज इसी महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।
आज की महत्वपूर्ण बैठक को देखते हुए मीडिया के साथियों के लिए राजीव भवन में प्रवेश के लिए मुख्य द्वार से और चर्चा हेतु प्रथम तल में स्थित हाल में व्यवस्था की गई है।
सभी नवनिर्वाचित विधायकों के लिए राजीव भवन के प्रथम द्वार से प्रवेश की व्यवस्था की गई है।
आज कांग्रेस विधायक दल की बैठक के अवसर पर उपस्थित होने वाले कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए बैठक व्यवस्था प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीवभवन के सामने विशेष रूप से की गई है इस अवसर पर एक बड़ा पंडाल लगाया गया है और कार्यकर्ताओं के बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था भी की गई’




ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...