जशपुरान्चल
Friday 29 March 2024 12:03 PM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा हाइवे पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा


छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा हाइवे पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा हाइवे पेट्रोलिंग को और प्रभावी बनाया जाएगा
11-10-18 07:11:10         sourabh tripathi


रायपुर, 11 अक्टूबर 2018/ छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय अटल नगर रायपुर में 09 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजमार्ग-53 में संचालित हाइवे पेट्रोलिंग वाहन के प्रभारी अधिकारियों की बैठक सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हाइवे पेट्रोलिंग के दौरान किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं हाइवे पेट्रोलिंग को मानव जीवन की सुरक्षा की दृष्टि से और प्रभावी तथा यातायात सुदृढ़ बनाए जाने के लिए भविष्य के प्रयासों, उपायों एवं आवश्यकता के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि हाइवे पर सुगम यातायात बनाने के लिए और सड़क सुरक्षा से जुड़े शासन के अन्य विभागों लोक निर्माण विभाग, एन.एच.ए.आई. नगरीय निकाय, 108 एवं स्वास्थ्य विभाग तथा आम नागरिकों का बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त हो रहा है। 

बैठक में सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा ने अनाधिकृत वाहनों की पार्किंग को हटाने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पेट्रोलिंग के प्रभारी पुलिस अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-53 के दुर्घटना संभावित क्षेत्र या स्थानों पर आवश्यक उपाय (सहायक मार्ग में स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रीप, साइन बोर्ड, अनाधिकृत रोड कटिंग, सड़क पर गड्ढे, सोल्डर वर्क, प्रकाश व्यवस्था, अंधे मोड़ों पर बेहतर दृश्यता के लिए झाड़ियों की कटाई आदि) की जानकारी दिया गया जिसे सहायक पुलिस महानिरीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह मीणा द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं एन.एच.ए.आई. को कार्यवाही करने के लिए निर्देश दिए गए। 

बैठक में एन.एच.ए.आई. के क्षेत्रीय अधिकारी श्री गोविन्द गहिरवार, लोक निर्माण विभाग के सहायक इंजीनियर श्री गुरजीत सिंह, पुलिस उपअधीक्षक यातायात दुर्ग श्री एस.के. भारद्वाज सहित महासमुंद के यातायात प्रभारी और सड़क सुरक्षा सेल रायपुर के समस्त हाइवे पेट्रोलिंग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। 





ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...