जशपुरान्चल
Wednesday 24 April 2024 08:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

मुख्यमंत्री ने आज वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को दी शुभकामनाएं


मुख्यमंत्री ने आज वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने आज वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठ नागरिकों को दी शुभकामनाएं
01-10-18 01:14:10         VIJAY TRIPATHI


 

राज्य के बीस लाख बुजुर्गों के जीवन को

 सुखमय बनाने शुरू की गई अनेक योजनाएं: डॉ. रमन सिंह

प्रदेश के वृद्धजनों को सालाना 80 हजार रूपए तक इलाज की विशेष सुविधा

पुलिस मुख्यालय में विशेष टोल फ्री नम्बर और हेल्पलाइन

 

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कल एक अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी वरिष्ठ और वयोवृद्ध नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सिंह ने वृद्धजनों के स्वस्थ, सुदीर्घ और खुशहाल जीवन की कामना की हैं उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर देश और दुनिया के हर समाज में वृद्धजनों के पास जीवन के अनुभवों का अनमोल खजाना होता है। नई पीढ़ी उनके अनुभवों से बहुत कुछ सीख सकती है। 

डॉ. सिंह ने कहा-हम सबको मिलकर अपने घर-परिवार, समाज, राज्य और देश के वृद्धजनों के प्रति आदर और सम्मान की भावना रखते हुए उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए। वृद्धजनों के आशीर्वाद से ही घर-परिवार और समाज में खुशहाली आती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने भी राज्य के लगभग बीस लाख वृद्धजनों के जीवन को सहज-सरल ओर सुखमय बनाने के लिए कई बड़े निर्णय लिए हैं, जिन पर अमल भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा-प्रदेश के गरीब परिवारों के बुजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना दिसम्बर 2012 से सफलतापूर्वक चल रही है। अब तक इन यात्राओं में दो लाख से ज्यादा बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग द्वारा विशेष रेलगाड़ियों में देश के विभिन्न तीर्थों की निःशुल्क यात्रा करवाई जा चुकी है। उनके लिए सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा पेंशन योजना भी चलाई जा रही है। 

डॉ. रमन सिंह ने कहा- वरिष्ठ नागरिकों (बुजुर्गों ) के हितों की रक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने समाज कल्याण मंत्री की अध्यक्षता में जहां वरिष्ठ नागरिकों की राज्य परिषद का गठन किया है, वहीं प्रत्येक राजस्व अनुविभाग में भरण-पोषण प्राधिकरण भी बनाए गए हैं। इतना ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत जहां स्मार्ट कार्ड पर सामान्य हितग्राही परिवारों को 50 हजार रूपए तक हर साल निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है, वहीं बुजुर्गों के लिए इस योजना में सालाना 80 हजार रूपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा का प्रावधान किया गया है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने बुजुर्गों की सहायता के लिए अटल नगर (नया रायपुर) स्थित पुलिस मुख्यालय में सीनियर सिटीजन सेल के नाम से विशेष प्रकोष्ठ भी बनाया है। इस प्रकोष्ठ का टोल फ्री नम्बर 1800-180-1253 और हेल्प लाइन नम्बर 0771-2511253 है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि सरकारी अस्पतालों में बुजुर्गों के निःशुल्क इलाज के लिए उन्हें पीले रंग के कार्ड जारी किए जाएं, ताकि उनको कतार में खड़े होने की जरूरत न पड़े। 

 

डॉ. रमन सिंह ने कहा-हमें ऐसे प्रयास करने चाहिए कि घर परिवारों में बुजुर्गों को अच्छा वातावरण मिले और उन्हें वृद्धाश्रमों की जरूरत न हो, फिर भी संकटग्रस्त बुजुर्गों के लिए राज्य सरकार के सहयोग से विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में 24 वृद्धाश्रमों का संचालन किया जा रहा है। सरकार ने समाज कल्याण विभाग के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि इन वृद्धाश्रमों में वरिष्ठ नागरिकों की बेहतर देखभाल हो और उनकी सेहत का पूरा ध्यान रखा जाए। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने राजधानी रायपुर के कलेक्टोरेट परिसर स्थित ‘बापू की कुटिया’ प्रकल्प की प्रशंसा करते हुए इसे अन्य जिलों के लिए भी अनुकरणीय बताया। इस प्रकल्प के तहत रायपुर शहर के 50 उद्यानों और कॉलोनियों में ’बापू की कुटिया’ बनाने का लक्ष्य है, जहां बुजुर्ग नागरिकों को खेल गतिविधियों सहित मनोरंजन के लिए टेलीविजन आदि की भी सुविधाएं मिलें। इनका निर्माण रायपुर जिला निराश्रित निधि से किया जा रहा है। 





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...