जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 02:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने जिला मुख्यालय में अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया


सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने जिला मुख्यालय में अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया
सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने जिला मुख्यालय में अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया
18-08-18 01:10:08         sourabh tripathi


जशपुर  ।बीते दिन शुक्रवार को जिला मुख्यालय जशपुर में भी अटल जी की याद में शोक सभा का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय किया गया।  जहां सांसद , विधायक सहित सैकड़ों लोगों ने अटल बिहारी वाजपेयी जी को नम आंखों से श्रधांजलि अर्पित की ।

राज्यसभा  सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कठिन से कठिन परिस्थिति का अटल जी डटकर सामना करते थे ।1984 के आम चुनाव में जब भाजपा को पराजय का सामना करना पड़ा था तो उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए पूरे देश की यात्रा शुरू कर दी थी । उन्होंने बताया कि 1985 में इस अभियान की शुरुआत  उन्होंने जशपुर से ही किया था  । यह जशपुर के लिए सौभाग्य की बात है कि अटल जी के इस अभियान ने कार्यकर्ताओं का हौसला इतना बुलंद किया कि आज केंद्र व देश के अधिकांश राज्यों में भाजपा की सरकार है । श्री वाजपेयी कार्यकर्ताओं हो या आम जनता सीधे संवाद करने पर विश्वास करते थे ।शोक सभा मे श्रद्धांजलि अर्पित करने सांसद रणविजय सिंह जूदेव, भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जशपुर विधायक राजशरण भगत, खादी बोर्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिन्हा, सहित सैकड़ों लोगों द्वारा नम आंखों से श्रधांजलि अर्पित की गई ।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...