जशपुरान्चल
Tuesday 23 April 2024 04:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

जशपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के साथ मनाया गया


जशपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के साथ मनाया गया
जशपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति के साथ मनाया गया
15-08-18 02:18:08         VIJAY TRIPATHI


मुख्य समारोह में श्रीमती चम्पा देवी पावले ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुरनगर 15 अगस्त 2018/ भारत का 72 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह जशपुर जिले में देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह रणजीता स्टेडियम जशपुर में मनाया गया, जहां मुख्य अतिथि  संसदीय सचिव श्रीमती चंपा देवी पावले ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम परेड निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का पाठन किया गया। सशस्त्र बलो, नगर सेना, वन रक्षक, स्काउट-गाईड, एनसीसी, एन.एस.एस. की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए राष्ट्रध्वज एवं मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड कमाण्डरो से परिचय प्राप्त किया।

इस अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योगबोर्ड के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार राय, जशपुर विधायक श्री राजशरण भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री हीरू राम निकुंज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर डाॅ. प्रियंका शुक्ला, पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ श्री कुलदीप शर्मा, वनमण्डलाधिकारी श्री पंकज राजपूत अन्य गणमान्य नागरिक, जिले के अन्य जनप्रतिनिधि, प्रबुद्धजन, मीडिया के प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागो के अधिकारी कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे। 

कलेक्टोरेट में फहरा तिरंगा

कलेक्टर डाॅ. प्रियंका शुक्ला ने स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर जिला कार्यालय जशपुर में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद सभी अधिकारियो एवं कर्मचारियो द्वारा राष्ट्रगान गाया गया तथा भारत माता की जय, स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाये गये। इस अवसर पर विभिन्न विभागो के अधिकारी एवं कलेक्टोरेट कार्यालय के  अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

साथ ही कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों के द्वारा राज्य के राज्यपाल स्व. श्री बलरामदास टंडन जी की 14 अगस्त 2018 को निधन हो जाने पर उनके आत्मा के शांति के लिए मौन धारण भी किया गया।  





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...