जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 01:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव के 5वीं पूण्यतिथि पर कांसाबेल  के कार्यकर्ताओं ने दी श्रधांजलि


स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव के 5वीं पूण्यतिथि पर कांसाबेल  के कार्यकर्ताओं ने दी श्रधांजलि
स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव के 5वीं पूण्यतिथि पर कांसाबेल  के कार्यकर्ताओं ने दी श्रधांजलि
14-08-18 04:01:08         sourabh tripathi


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल पहुँच कर मरीजों एवं उनके परिजनों को फल बांटे

कांसाबेल/दोकड़ा-----स्व.कुमार दिलीप सिंह जूदेव के 5 वीं पूण्य तिथि पर कांसाबेल मंडल के भाजपा पदादिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने श्रंद्धांजलि अर्पित करने सभा का आयोजन किया गया,जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें याद करते हुए श्रंद्धाजलि अर्पित किये।साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल पहुँच कर मरीजों एवं उनके परिजनों को भी फल वितरण कर उनके स्वास्थ्य के बारे में हाल चाल जाना।श्रंद्धाजलि सभा को संबोधित करते हुए,जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, सालिक साय दोकड़ा मंडल प्रभारी,राम गर्ग जिला कोषाध्यक्ष,धर्मपाल अग्रवाल मंडल अध्यक्ष सभी ने स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव के जीवन पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि दिलीप सिंह जूदेव छत्तीसगढ़ के राजनीतिज्ञ एवं अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भारतीय  जनता पार्टी अभिनीत राजग सरकार में वे वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री थे। वे जशपुर के राजपरिवार से थे तथा मध्य भारत के जनजातीय लोगों में अत्यन्त लोकप्रिय थे , वे बिलासपुर से लोकसभा सांसद थे।जूदेव की प्रसिद्धि उनके द्वारा किए गये राष्ट्रवादी कार्यों के लिए हैं। उन्होने 'घरवापसी' नामक अभियान चलाया जिसको भारी समर्थन मिला। इस अभियान के अन्तर्गत हजारों लोगों को पुनः हिन्दू धर्म में दीक्षित किया गया जो ईसाई मिशनरियों के प्रभाव में आकर पहले ईसाई बन गये थे।

जिला उपाध्यक्षसुनील कुमार गुप्ता,दोकड़ा मंडल के प्रभारी सालिक साय, जिला कोषाध्यक्ष राम गर्ग,धर्मपाल अग्रवाल मंडल अध्यक्ष,अलोक सरथी जनपद उपाध्यक्ष,लट्टू शर्मा,इमाम खान,सुदाम पंडा,भूषण वैष्णव,अमित जिंदल, कमलेश बंसल,बलराम भगत,बजरंग पारीक,बालेश्वर चक्रेश,कृष्ण ,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पधादिकारी उपस्थित थे।

 

 

केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास बगिया में श्रद्धांजलि अर्पित किया

अपने मसीहा के रूप में मानने वाले  केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव के 5 वीं पुण्यतिथि पर अपने कार्यकर्ताओ के साथ  निवास बगिया में पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि अर्पित किया गया।श्री साय जी में स्व कुमार साहब के बारे में बताते हुए कहा कि वे जन जन के प्रिय नेता थे।स्व कुमार दिलीप सिंह जूदेव की पहचान से ही जशपुर वासियो की अलग पहचान बनी,वे लोंगो की मसीहा थे। श्री साय ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव ने जिस अंदाज के साथ अपना जीवन जिया सबको स्नेह के एक सूत्र में पिरोये रखा आज उस दिव्य चेतना से इसी उर्जा की कामना करता हूँ कि उस प्रताप को सदैव जग जीवंत बनाकर उनके पदचिन्हों पर चल सकूँ ।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...