जशपुरान्चल
Saturday 15 Feb 2025 07:02 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

भारतीय रेलवे ने ओडिशा में रेल दुर्घटना के मृतकों की शिनाख्त की अपील की


भारतीय रेलवे ने ओडिशा में रेल दुर्घटना के मृतकों की शिनाख्त की अपील की
भारतीय रेलवे ने ओडिशा में रेल दुर्घटना के मृतकों की शिनाख्त की अपील की
07-06-23 10:47:06         sourabh tripathi


#ओडिशा सरकार के सहयोग से मृतकों, अस्पतालों में भर्ती लोगों और अज्ञात शवों के फोटो के लिंक उपलब्ध कराए गए हैं


बिलासपुर। ओडिशा के बहांगा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में उन परिवारों की सुविधा के लिए जो अभी भी अपने रिश्तेदारों के बारे में जानकारी प्राप्त नहीं कर सकें हैं, भारतीय रेलवे ने ओडिशा सरकार के सहयोग से उनका पता लगाने की पहल की है। इस दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवार के सदस्य/रिश्तेदार/मित्र और शुभचिंतक मृतकों के फोटो के लिंक, विभिन्न अस्पतालों में भर्ती यात्रियों की सूची और अज्ञात शवों के बारे में निम्नलिखित विवरण का उपयोग करके पता लगा सकते हैं:


ओडिशा में दुर्भाग्यपूर्ण बहांगा रेल दुर्घटना में मृतकों की तस्वीरों का लिंक:


https://srcodisha.nic.in/Photos%20Of%20Deceased%20with%20Disclaimer.pdf


अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे यात्रियों की सूची का लिंक:


https://www.bmc.gov.in/train-accident/download/Lists-of-Passengers-Undergoing-Treatment-in-Different-Hospitals_040620230830.pdf


एससीबी कटक में उपचाराधीन अज्ञात व्यक्तियों का लिंक:


https://www.bmc.gov.in/train-accident/download/Un-identified-person-under-treatment-at-SCB-Cuttack.pdf


इस रेल दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवारों/रिश्तेदारों को जोड़ने के लिए रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 चौबीसों घंटे काम कर रहा है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हेल्पलाइन 139 का संचालन किया जा रहा है। साथ ही, बीएमसी हेल्पलाइन नंबर 18003450061/1929 भी 24x7 काम कर रहा है। नगर आयुक्त कार्यालय, भुवनेश्वर ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जहाँ से वाहनों के साथ लोगों को या तो अस्पताल या शवगृहों, जैसा भी उचित हो, के लिए निर्देशित किया जा रहा है। सुविधा प्रदान करने के लिए अधिकारियों को भी नियुक्त किया गया है।





ताजा ख़बरें




पुनर्मूल्यांकन के बाद संकल्प के 2 और विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में*


*संकल्प की पहाड़ी कोरवा छात्रा अगोसमा ने 93.33 प्रतिशत प्राप्त...



राजीब जाना को भूगोल विषय में मिली पी-एच.डी. की उपाधि :

पत्थलगांव--/धान की कटोरा कहे जाने वाले  छत्तीसगढ़ राज्य...