जशपुरान्चल
Saturday 20 April 2024 08:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

*हाइवे पेट्रोल जशपुर द्वारा रात्रि 10 बजे पतराटोली से आगे पंडरी पानी मोड़ में दुर्घनाग्रस्त व्यक्ति को तत्काल पहुँचाया अस्पताल


*हाइवे पेट्रोल जशपुर द्वारा  रात्रि 10 बजे पतराटोली से आगे पंडरी पानी मोड़ में दुर्घनाग्रस्त  व्यक्ति को तत्काल पहुँचाया अस्पताल
*हाइवे पेट्रोल जशपुर द्वारा रात्रि 10 बजे पतराटोली से आगे पंडरी पानी मोड़ में दुर्घनाग्रस्त व्यक्ति को तत्काल पहुँचाया अस्पताल
26-03-23 07:21:03         VIJAY TRIPATHI


*


                                   जशपुर--/गौरतलब है कि हाइवे पेट्रोल जशपुर 24 घंटे पुलिस लगातार नेशनल हाइवे क्रमांक 43 पर ग्राम खटंगा  थाना दुलदुला से ग्राम झरगांव थाना जशपुर तक कुल 30 किलोमीटर के दायरे में  पेट्रोलिंग करती है।इस दौरान हाईवे पट्रोलिंग टीम द्वारा एन एच 43 में यातायात व्यवस्था सुचारू रखते हुए दुर्घटनाओं एवं हाइवे पर होने वाले अपराधों पर नियंत्रण रखने हेतु निरन्तर प्रयास किया जाता रहा है  ,साथ ही दुर्घटना ग्रस्त व्यक्तियों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जाता रहा है।पेट्रोलिंग दौरान हाइवे के किनारे स्थित  ग्रामों  में जागरूकता अभियान चलाकर तथा हाइवे में चलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को यातायात नियमों से संबंधित पम्प्लेट वितरण कर यातायात नियमों के संबंध में लगातार जागरूक किया जाता रहा है, जिससे कि सम्भावित दुर्घटना से बचा जा सके  तथा गुड सेमेरिटन लॉ के संबंद्ध में लोगों को  जागरूक कर  दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद करने हेतु आम नागरिकों को प्रोत्साहित  किया जाता रहा है।  हाइवे पेट्रोल टीम जशपुर द्वारा हाइवे पेट्रोल संचालन दिनांक से आज तक कुल  102से अधिक हाइवे में दुर्घटना ग्रस्त  घायलों को  उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया गया है, जिससे कि समय पर उपचार होने से अधिकांश घायलों की जान बच सकी है।

           इसी तारतम्य में दिनांक 26-03-2023 को हाइवे पेट्रोल जशपुर द्वारा पेट्रोलिंग दौरान पतराटोली दुलदुला से आगे पंडरीपानी मोड़ पर रात्रि 10 बजे के लगभग  मोटरसाइकिल से  दुघर्टनाग्रस्त  तेज सिदार पिता शिव नाथ सिदार व देवधर राम पिता बालमुकुंद राम   निवासी बोडोकछार को तत्काल प्राथमिक उपचार कर  उप स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला पहुंचाया गया। जहाँ घायल की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

         उक्त कार्यवाही में हाइवे पेट्रोल टीम से सउनि बरन साय,, आरक्षक 716 पवन चौहान , आरक्षक 739 आनंद तिर्की की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...