जशपुरान्चल
Saturday 01 April 2023 03:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

मयाली खदान के दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही हो-- प्रबल प्रताप


मयाली खदान के दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही हो-- प्रबल प्रताप
मयाली खदान के दोषियों के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही हो-- प्रबल प्रताप
17-02-23 01:22:02         sourabh tripathi


जशपुर नगर --/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने घटना स्थल में पहुंचकर स्थल को बारीकी से देखा एवं मृतक छात्रा के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस देते हुए कहा कि दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही कराएंगे। उन्हें ग्रामीणों ने कहा कि खदान संचालक, मैनेजर और इस से जुड़े तमाम लोगों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। साथ ही दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की। ग्रामीणों से चर्चा करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि मैं मयाली और उसके आसपास स्थित पत्थर खदानों को बंद किये जाने की मांग कई बार कर चुका हूं। ग्रामीणों के मांग अनुरूप शासन इस घटना को संज्ञान में लेते हुए तत्काल खदानों को बंद कराए। खदानों को बंद नही किया गया तो इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति होती रहेगी। क्योंकि यह एक रहवासी क्षेत्र है और पर्यटन स्थल भी है। साथ ही हिन्दुओ की मान्यता है कि मधेश्वर पहाड़ शिवलिंग का प्रतीक है। उस से जुड़े हुए खदानों में लगातार ब्लास्टिंग से मधेश्वर पहाड़ को क्षति पहुंच सकती है। 

       उन्होंने बताया कि वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का मयाली आना और उसके दूसरे दिन इतनी बड़ी घटना होना ज़िला प्रशासन के सुरक्षा दायित्वों पर सवाल खड़ा करती है। यह घटना पत्थर खदान संचालकों का शासन प्रशासन से सांठ गांठ को प्रदर्शित करता है। 24 घंटे  बीतने के बाद भी मुख्यमंत्री जी का इस सम्वन्ध में कोई अधिकृत बयान और मुआवजा की घोषणा न करना, मामले  की लीपापोती करना संदेह को जन्म देता है।

        इस संबंध ने प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने हुंकार भरते हुए कहा कि एक छात्रा की मौत हुई है। इसके जिम्मेदार खदान संचालक तो हैं ही साथ मे शासन प्रशासन भी इसके जिम्मेदार हैं। मुझे विश्वास है कि जिले के ऊर्जावान कलेक्टर इस मामले में निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही कराएंगे। उल्लेखनीय है कि बुधवार कि मनाली नेचर कैंप में ब्लास्टिंग के दौरान बारहवीं की छात्रा केश्वरी बाई की मौत ब्लास्ट के दौरान पत्थर लगने से हो गयी थी।






ताजा ख़बरें

*हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी...!!*



 पत्थलगांव--/    पत्थलगांव में हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय...





राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पत्थलगांव ने किया हिंदू नववर्ष के उपलक्ष पर भंडारे का आयोजन

पत्थलगांव।  हिंदू नववर्ष जागरण अभियान के पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ...



प्रेस एवं प्रशासन जनहित के संदेशों का लाभ दिलाने एक दूसरे के पूरक हैं-- कलेक्टर मित्तल



प्रशासन और मीडिया का बेहतर समन्वय जरूरी है-एसपी डी रविशंकर


जशपुरनगर...




बारूदी विस्फोट मामले में की जा रही जांच- एस डी एम लाल

बारूदी विस्फोट मामले में की जा रही जांच- एस डी...