जशपुरान्चल
Wednesday 24 April 2024 05:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

पत्थलगांव में सी मार्ट केन्द्र का शुभारंभ किया विधायक रामपुकार सिंह ने


पत्थलगांव में सी मार्ट केन्द्र का शुभारंभ किया विधायक रामपुकार सिंह ने
पत्थलगांव में सी मार्ट केन्द्र का शुभारंभ किया विधायक रामपुकार सिंह ने
26-01-23 05:24:01         sourabh tripathi



पत्थलगांव(जशपुरांचल)--/ छत्तीसगढ़ के पांचवे मुख्यमंत्री का पद संभालने के बाद छत्तीसगढ़िया कका भूपेष बघेल ने छत्तीसगढ़ की धरती से उतपन्न होने वाली वनोपज एवं गौ माता के गोबर व मूत्र का उपयोग आम जन के उपयोगिता में सार्थक बने ऐसे सोच को लेकर जिससे राज्य केशहर से लेकर ग्रामीण व वन क्षेत्रो में निवासरत ग्रामीण महिला पुरुष को रोजगार मिले और वे आत्मनिर्भर बन सके ऐसी सोच को लेकर महिला समूह को बढ़ावा देते हुवे राज्य में जिला, तसिल, ब्लॉक स्तर पर सी मार्ट नामक केन्द्र का संचालन प्रारम्भ कराया जिसके माध्यम से आज राज्य में 70 हजार से अधिक महिला समूह के द्वारा राज्य की धरती से पैदा होने वाली फल फूल, वनस्पति एवं अनाज से खाद्यान सामग्री सहित हर्बल तैयार कर घरेलू सामग्री से लोगो को जोड़ रही जो सादा जीवन उच्च विचार रखने वालों को खूब आकर्षित कर रही है क्योंकि हर कोई निरोग रहना चाहता है जिसके लिये ये घरेलू उत्पाद राम बाण है जिसका निर्माण कर महिलाएं समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर होने के साथ साथ आर्थिक आमदनी भी अर्जित कर रही हैइसी कड़ी में आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन पत्थलगांव अम्बिकापुर रोड़ दुर्गा मंदिर के सामने यहा के 8 वी बार के विधायक रामपुकार सिंह ने सी मार्ट का शुभारम्भ कर संचालन के लिये महिला समूह के हवाले किया ।

 सी मार्ट केन्द्र का शुभारंभ विधायक रामपुकार सिंह के द्वारा फीता काटकर किया गया। वहीं उद्घाटन से पूर्व छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण करते हुए विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर मुख्यअतिथि रामपुकार सिंह के साथ गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के महामंत्री श्रीमती आरती सिंह, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, जनपद अध्यक्ष सुकृत सिंह सिदार, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, जिला कांग्रेस के महामंत्री कुलविंदर सिंह भाटिया, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सुजाता शर्मा, जिला पंचायत सदस्य बुधियारिन सोनी, पार्षद सतीश अग्रवाल, मेरी तिर्की, ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, प्रवीण शर्मा, युंका अध्यक्ष अंकित शर्मा, एस डी एम आर एस लाल, मुख्यकार्यपालन अधिकारी मरकाम, एस डी ओ आर ई एस मोहन पाल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी जितेन्द्र बहादुर पटेल,सहित समूह की महिलाएं, आम नागरिक गण, विभागीय अधिकारी कर्मचारी गण एवं प्रेस क्लब पत्थलगांव के अध्यक्ष विजय त्रिपाठी, सचिव राजेश अग्रवाल कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल तथा पत्रकार जितेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप ठाकुर,सौरभ त्रिपाठी, आशु शर्मा, दीपेश रोहिला सहित काफी संख्या में लोग सी मार्ट के शुभारम्भ के साक्षी बने।


 *सभी को साथ में लेकर चलने वाले मुख्यमंत्री प्रदेश को प्राप्त हुआ--गोविंद अग्रवाल* 


ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की सी मार्ट के माध्यम से सरकार ने राज्य के हर जिले में उचित मूल्य पर समान उपलब्ध करा कर एक नई पहचान दी है। सरकार की सोच सभी वर्ग के लोगों को लाभ देने की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने जो वादा किया उसे सदैव निभाया है। विपक्ष की पार्टी तरह तरह के हथकंडे अपना कर दुष्प्रचार करने में लगे हुए है जिसे ध्यान नही देना है। आज छत्तीसगढ़ में सभी को साथ में लेकर चलने वाले मुख्यमंत्री प्रदेश को प्राप्त हुआ है जिसका लाभ हर वर्ग के लोगो को मिल रहा है।


 *हजारों समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित सामग्रियों को बेचने मुख्यमंत्री ने सी मार्ट लागू किया-- शेखर त्रिपाठी* 


छत्तीसगढ़ के विकास की कड़ी की जब बात आती है तब गांव शहर ही नहीं छत्तीसगढ़ मे अपनी कार्यकुशलता ,अपनी पहचान व कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को राज्य की जनता तक पहुचाकर 72 सीटो पर कांग्रेस के सदस्य विधायक बने इनमें से एक ऐसे विधायक है जो किसी परिचय के मोहताज नही है जो एक उदाहरण है की लगभग 45 साल से राज्य के सर्वाधिक दिनों तक विधायक बनकर अपने क्षेत्र का जिस प्रकार विकास करते आ रहे हैं ऐसे विधायक रामपुकार सिंह का आभार जताते हुए गौ सेवा आयोग के सदस्य ने कहा कि इस सी मार्ट के बनने से इस क्षेत्र के लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा। श्री त्रिपाठी ने कहा कि छत्तीसगढ़ किं जनता को मालूम होगा की बीजेपी की सरकार ने यहा कोई इतिहास नही बनाया और बीजेपी की 15 साल के कुशासन के बाद छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री के आने के बाद अभी विकास के नये नये आयाम गढ़े जा रहे है। लोगों की मुलभुत सुविधाओं को हजारो स्व सहायता समूह की महिलाएं  जो गौठनों से लेकर अपने अपने गावो में अनेक सामानों का उत्तपादन कर रहीं है। समूह के उत्पादन को बेचने सरकार ने निर्णय लिया उनके लिये एक प्रतिष्ठान खोला जाए जिसे सी मार्ट योजना के माध्यम से साकार किया जा रहा है जो आम लोगो को उचित और निर्धारित दर पर हाथों से बने समान उपलब्ध होंगे इसके साथ ही जड़ी बूटी की दवाइयां भी सी मार्ट में लोगो को मिलेगी। 


 *समूह की महिलाओं के लिये पालीडीह एवं बहनाटाँगर में करोड़ो रूपये की लागत से बनाये जा रहे विशाल शेड -- रामपुकार सिंह* 

पत्थलगांव के विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि सरकार की योजना के अनुरूप शहर में सी मार्ट का उद्घाटन किया गया है। स्व सहायता समूह के माध्यम से यहां निर्मित होने वाले वस्तुओं को विक्रय करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। कांग्रेस की सरकार ने गौठान के माध्यम से स्व सहायता समूह को आगे लाने का कार्य कर रही है जिनके द्वारा अनेक प्रकार के समान का निर्माण किया जा रहा है। विधायक श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में बताया कि विकासखंड क्षेत्र पत्थलगांव के पालीडीह एवं बहनाटाँगर के गौठान में  1 करोड़ 10 लाख की राशि से दोनो जगह महात्मा गांधी शेड का विशाल निर्माण किया जा रहा है जिसका निर्माण प्रारम्भ है  जहा समूह की महिलाये अलग अलग ग्रुप में नाना प्रकार की सामग्री तैयार करेंगी जिन्हें जिले के अंतर्गत विक्रय की व्यवस्था सरकार करेगी और समूह की महिलाओं द्वारा निर्माण की गई सामग्री लोगो को उचित मूल्य में मिलने लगेंगे। वही समूहों द्वारा निर्मित सामग्री सी मार्ट के माध्यम से कारगर साबित हो सके। और आर्थिक दृष्टि से समूह की महिलाएं मजबूत हो सकेंगी।श्री सिंह ने कहा कि यह सभी की जिम्मेदारी है कि सरकार के योजनाओ को जन जन तक पहुंचाया जाए। जिससे लोगों को लाभ मिले। जशपुर में भी वनोपज से आधारित टॉनिक, अगरबत्ती,चाय समेत अन्य वस्तुओ का निर्माण हो रहा है जिसकी भी बिक्री की यहा से की जाएगी। कार्यक्रम के समापन में लोगो का आभार प्रगट जनपद सी ई ओ टी डी मरकाम ने किया तथा मंच संचालन धनुक यादव द्वारा किया गया।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...