जशपुरान्चल
Friday 19 April 2024 09:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रुद्रधर खुंटिया के निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर


वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रुद्रधर खुंटिया के निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रुद्रधर खुंटिया के निधन से कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर
18-01-23 10:46:01         sourabh tripathi




विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कांग्रेस के लिये अपूर्णीय क्षति


पत्थलगांव --/(जशपुरांचल) दिनांक 17 जनवरी 2023 को लुडेग के प्रतिष्ठित नागरिक एवं वरिष्ठ कांग्रेस के समर्पित नेता रूद्रधर खुटिया का निधन हो गया। इस घटना से ग्राम लुड़ेग सहित क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है। रूद्रधर खुटिया जीवन पर्यंत कांग्रेस के सच्चे सिपाही के रूप में कार्य किए। साथ ही कांग्रेस पार्टी और क्षेत्रीय विधायक रामपुकार सिंह के काफी करीबी  थे साथ ही वे सदैव पार्टी हित को सर्वोपरि मानते हुए कार्य किया करते थे।


उनके निधन का समाचार प्राप्त होते ही विधायक रामपुकार सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना एवं शोक संवेदना व्यक्त किया। विधायक रामपुकार सिंह ने बताया कि स्व रुद्रधर खुटिया 20 सूत्री कार्यक्रम के सदस्य एवं सहकारी समिति के सदस्य रह चुके थे, पार्टी में उनका एक अलग पहचान था, उनके इस प्रकार स्वर्गलोक गमन से उन्हें व्यक्तिगत क्षति हुई है एवं पार्टी के लिए भी यह अपूर्ण क्षति है। 


इस दुख की घड़ी में उनके परिजनों के प्रति गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी, जिप सदस्य श्रीमती आरती सिंह,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल,सुरेश अग्रवाल मंडी अध्यक्ष,रघुनंदन यादव,सुभाष प्रधान,प्रवीण शर्मा,सुकृत सिंह सिदार,गजो खुंटिया,दिनो यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...