जशपुरान्चल
Saturday 20 April 2024 02:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

भानुप्रतापपुर विधानसभा की जनता भाजपा के साथ है- सांसद गोमती साय


भानुप्रतापपुर विधानसभा की जनता भाजपा के साथ है- सांसद गोमती साय
भानुप्रतापपुर विधानसभा की जनता भाजपा के साथ है- सांसद गोमती साय
29-11-22 05:49:11         sourabh tripathi


# बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कोर भाजपा मंडल में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय द्वारा भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के पक्ष में धुंआधार जनसंपर्क।


रायगढ़/जशपुर। रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय द्वारा

बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में कोरर भाजपा मंडल में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के पक्ष में धुंआधार जनसंपर्क किया जा रहा है।

सांसद श्रीमती साय इन दिनों बस्तर संभाग के भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम के समर्थन में कोरर मण्डल के ग्राम चिल्हाटी, बारवी, राडवाही, सेलेगाँव, बैजनपुरी, कुर्री, भोंडिया, कोरर में के मतदाताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं, महिला समूह की माताएँ-बहनों, भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं घर घर जा कर मुलाकात कर रही है। साथ ही मड़ई मेला, चौक चौहारों में नुक्कड़ सभा कर मतदाताओं को संबोधित करते हुए भाजपा को प्रचण्ड मतों से जिताने का आह्वान के साथ कांग्रेस के चाल चरित्र को भी बता रही है। कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार किस प्रकार आदिवासी समाज के युवाओं के भविष्य को चौपट कर रही। प्रधानमंत्री आवास का लाभ आज छत्तीसगढ़ की जनता को नही मिल रहा है। केंद्र से आ रहा फंड का दुरुपयोग कर रहे है। पूरे छत्तीसगढ़ में चलने के लिए सड़क नही है। जी सफर एक घंटे का है वह चार घंटे में तय हो रहा है। महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं से रेडी टू इट का कार्य छीन कर अपने लोगो को दे दिया गया है। आज छत्तीसगढ़ में महिलाओं की सुरक्षा तार तार हो चुकी है। भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी अपने चरम सीमा पर है। छत्तीसगढ़ की जनता इनके झूठे वादों में आकर इनको सत्ता प्रदान की और इन्होंने उसी जनता जनार्दन को धोखा दिया है। अब जनता के पास मौका है इन्हें इनको आईना दिखाने का। भानुप्रतापपुर विधानसभा के मतदाता इनको इस बार आईना दिखाएंगे।

रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के साथ प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी ब्रह्मानंद नेताम, प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन केदार कश्यप, पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन सुश्री लता उसेंडी, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष, बस्तर राजा कमलचंद्र भंजदेव, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विकास मरकाम, जशपुर भाजपा नेत्री श्रीमती रीना बरला, जशपुर जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती ममता कश्यप, युवा नेता गोपाल कश्यप सहित स्थानीय भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...