जशपुरान्चल
Thursday 28 March 2024 11:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

सुरेशपुर स्कूल में हुआ साइकल वितरण, शाला जनभागीदारी अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी के हाथों सम्पन्न हुआ कार्यक्रम


सुरेशपुर स्कूल में हुआ साइकल वितरण, शाला जनभागीदारी अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी के हाथों सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
सुरेशपुर स्कूल में हुआ साइकल वितरण, शाला जनभागीदारी अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी के हाथों सम्पन्न हुआ कार्यक्रम
16-11-22 05:11:11         sourabh tripathi


पत्थलगांव -- सुरेशपुर के हाइस्कूल में शासन की योजना अनुसार छात्राओं को शाला विकास  जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शेखर त्रिपाठी द्वारा सायकल वितरण किया गया इस अवसर पर समस्त स्कूल के विद्यार्थियों सहित समस्त अभिभावक एवं ग्रामवासी भी उपस्थित थे 

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि शेखर त्रिपाठी द्वारा दीप प्रज्जलित कर किया गया इस मौके पर उनके साथ जिला पंचायत सदस्य बुधीयारीन सोनी,  बीडीसी बिंदिया भगत ,ब्लॉक कांग्रेस कोषाध्यक्ष राजे अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता स्कूल के प्राचार्य श्री कुजूर सहित स्कूल के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे ।।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी विशिष्ट अतिथि बुधियारिन सोनी,विशिष्ट अतिथि बिंदिया भगत एवं राजेन्द्र अग्रवाल के कर कमलों से छात्राओं को सायकल वितरण किया गया जिसके बाद सभी छात्राएं सायकल पाकर बेहद खुश थी इसके अलावे मेधावी छात्र छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत भी किया गया 

मुख्य अतिथि शेखर त्रिपाठी ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार नित शिक्षा की दिशा में काम कर रही है जिसका उदाहरण आज की शिक्षा व्यवस्था है जो किसी से छिपा नही है शिक्षा के क्षेत्र में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शासकीय अंग्रेजी माध्यम आत्मानंद स्कूल खोलकर मुफ्त में शिक्षा दी जा रही है इसी तरह लगातार सायकल वितरण कर विद्यार्थियों को आसानी प्रदान करने में सरकार का कार्यक्रम लगातार जारी है  मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी की शिक्षा के प्रति दूरगामी सोच है ।





ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...