जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 12:04 PM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

पत्थलगांव के युवा नेता बने प्रदेश उपाध्यक्ष, अतुल त्रिपाठी को मिली किसान कांग्रेस की अहम जिम्मेदारी


पत्थलगांव के युवा नेता बने प्रदेश उपाध्यक्ष, अतुल त्रिपाठी को मिली किसान कांग्रेस की अहम जिम्मेदारी
पत्थलगांव के युवा नेता बने प्रदेश उपाध्यक्ष, अतुल त्रिपाठी को मिली किसान कांग्रेस की अहम जिम्मेदारी
13-11-22 04:28:11         sourabh tripathi


 पत्थलगांव --पत्थलगांव के युवा नेता अतुल त्रिपाठी को प्रदेश कांग्रेस संगठन द्वारा अहम जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रदेश किसान कांग्रेस का उपाध्यक्ष बनाया गया है ।

किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष रामविलास साहू के द्वारा जशपुर जिले के युवा नेता अतुल त्रिपाठी को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के बाद जिले के युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है ज्ञात हो कि अतुल त्रिपाठी कांग्रेस पार्टी के लिए एक दशक से ज्यादा समय से सक्रिय हैं जिनकी युवा कांग्रेस में  शुरू से अहम भूमिका रही है जो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं  छग शासन गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी के पुत्र हैं एवं  वर्तमान में जिला कांग्रेस कमेटी जशपुर के सचिव भी हैं । श्री त्रिपाठी के उक्त पद पर नियुक्ति होने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ,क्षेत्र के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह,प्रदेशाध्यक्ष रामविलास साहू, प्रदेश महामंत्री विमलेश तिवारी के प्रति आभार जताया है ।

अतुल त्रिपाठी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद उन्हें डीडीसी आरती सिंह ,डीडीसी रत्ना पैंकरा,डीडीसी बुधियारिन सोनी,ब्लॉक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल, जनपद सदस्य रवि शर्मा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजित साय, छत्रमोहन यादव,विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, शैलेष शर्मा,टिंकू बंसल,आइटी सेल अध्यक्ष रंजीत यादव ,लीलापत यादव,निशामुद्दीन , ललित शर्मा,अंकित शर्मा,विवेकानंद महंत,अशोक ताम्रकार, अमर सोनी, अंकित गोयल,यम सिदार,मोनू सिंह, सहित सभी युवा कांग्रेसियों ने बधाई दी है ।

प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी ने नियुक्ति के बाद प्रदेश स्तर के नेताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे हमेशा की तरह हमेशा पार्टी एवं किसानों के हित के लिए तत्परता से लगे रहेंगे ।।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...