जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 12:04 PM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने विधानसभा उपाध्यक्ष स्व मनोज सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया


संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने विधानसभा उपाध्यक्ष स्व मनोज सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने विधानसभा उपाध्यक्ष स्व मनोज सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया
16-10-22 10:42:10         sourabh tripathi


कुनकुरी। संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष स्व. मनोज सिंह मंडावी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है।


संसदीय सचिव ने अपने शोक संदेश में कहा है कि श्री मंडावी वरिष्ठ आदिवासी नेता थे। उन्होंने नवगठित छत्तीसगढ़ के गृह राज्यमंत्री और विधानसभा के उपाध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया और प्रदेश की सेवा की। वे वर्ष 1998 में अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के तथा वर्ष 2013 और 2018 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य निर्वाचित हुए। स्व. मनोज मंडावी छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे। 

संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कहा कि स्व. मनोज सिंह मंडावी आदिवासी समाज के बड़े नेता थे। वे आदिवासियों की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावशाली ढंग से रखते थे।स्व श्री मंडावी आदिवासी समाज की उन्नति और अपने क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयासरत रहे।

प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उनका निधन हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। संसदीय सचिव  ने स्व. मनोज सिंह मंडावी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...