जशपुरान्चल
Saturday 20 April 2024 03:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सांसद गोमती साय ने किया वृक्षारोपण


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सांसद गोमती साय ने किया वृक्षारोपण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सांसद गोमती साय ने किया वृक्षारोपण
17-09-22 08:12:09         sourabh tripathi


फरसाबहार। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा "सेवा पखवाड़ा" मनाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को भाजपा के मंडल तपकरा एवं पंडरीपानी के संयुक्त तत्वावधान में कंवर धाम पमशाला में रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा भारतीय युवा मोर्चा के द्वारा ब्लड डोनेशन किया गया।

रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत के शिल्पकार के जन्मदिन पर हम सब भाजपा के कार्यकर्ता 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह मना रहे है। इस दौरान सेवा के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आज भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ मिल कर वृक्षारोपण किया गया। एवं भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं ने ब्लड डोनेशन किया। सभी कार्यकर्ताओं को मैं बधाई देती हूँ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक भरत साय, कपिलेश्वर सिंह, देवशरण साय, वेदप्रकाश भगत, संतोष जायसवाल, नटवर मुंदडा, मनोज जायसवाल, यदुवर गुप्ता, गोपाल कश्यप, राजेश चौधरी, दीपक चौहान, दिलीप, राजकुमार सिंह, प्रियांश भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...