जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 09:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

देश की स्वतंत्रता को सहेज कर रखना प्रत्येक भारतवासीयों की जिम्मेदारी- राजेश्री महन्त जी


देश की स्वतंत्रता को सहेज कर रखना प्रत्येक भारतवासीयों की जिम्मेदारी- राजेश्री महन्त जी
देश की स्वतंत्रता को सहेज कर रखना प्रत्येक भारतवासीयों की जिम्मेदारी- राजेश्री महन्त जी
15-08-22 05:44:08         sourabh tripathi


 # सत्संग भवन में किया गया ध्वजारोहण गरिमामयी उपस्थिति में


रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं श्री दूधाधारी मठ तथा श्री शिवरीनारायण मठ पीठाधीश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने सत्संग भवन रायपुर में ध्वजारोहण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्षा की अधिकता के कारण ध्वजारोहण भवन के सामने प्रांगण में किया गया तत्पश्चात सभागार में कार्यक्रम आयोजित हुआ। निर्धारित समय पर ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान गाया गया। भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद, महात्मा गांधी अमर रहे के नारों से आकाश गूंज उठा। भारत माता एवं महात्मा गांधी के तैल चित्र पर धूप अगरबत्ती जलाकर पूजा अर्चना की गई है। अतिथियों का स्वागत साल, श्रीफल, एवं पुष्प माला से किया गया। इस अवसर पर अपने संदेश में राजेश्री महन्त जी महाराज ने कहा कि- भारतीय स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ को हम सभी अमृत महोत्सव के रूप में मना रहे हैं! यह आजादी हमें अपने पूर्वजों के कठिन परिश्रम एवं बलिदानों से प्राप्त हुआ है। इसे सहेज कर रखना प्रत्येक भारतवासियों का कर्तव्य है! विगत 75 वर्षों में देश का विकास काफी तीव्र गति से हुआ है, प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने देश की विकास की बुनियाद रखी, बाद के वर्षों में इसका उत्तरोत्तर विकास हुआ जो अब भी निरंतर जारी है। इस अवसर पर प्रोफेसर तोयनिधि वैष्णव ने कहा कि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है इनकी सेवा हमें अपने प्राणों की आहुति देखकर भी करनी चाहिए। थाना प्रभारी मीना चौधरी ने लोगों से देश की आजादी को अक्षुण्य बनाए रखने की अपील की। लोगों को डॉक्टर ममता साहू ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर पंडित माधव प्रसाद त्रिवेदी, छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अवकाश प्राप्त अधिकारी डॉ पासी जी, डॉ अमित जैन, डॉक्टर सुषमा मिश्रा,डॉ मुकेश साहू, शुक्ला जी, एम एल साहू, अध्यापक तिवारी जी, रामप्रिय दास जी, राममनोहर दास जी, हर्ष दुबे, उमेश पुरी गोस्वामी, नंदलाल फेकर, यश पांडे सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत संचालन मीडिया प्रभारी निर्मल दास वैष्णव ने किया।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...