जशपुरान्चल
Friday 29 March 2024 02:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

पूर्व मंडल संयोजक पर मंगलम स्व सहायता समूह की आड़ में घटिया सामग्रियों का वितरण करने का आरोप


पूर्व मंडल संयोजक पर मंगलम स्व सहायता समूह की आड़ में घटिया सामग्रियों का वितरण करने का आरोप
पूर्व मंडल संयोजक पर मंगलम स्व सहायता समूह की आड़ में घटिया सामग्रियों का वितरण करने का आरोप
03-08-22 07:33:08         sourabh tripathi


#अधीक्षकों को मिली धमकी तो विधायक से की शिकायत

# जांच अधिकारियों को भी किया जा रहा गुमराह*

कोतबा।पत्थलगांव विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला जामझोर के शिक्षक सवित नंदन निखाड़े को मंडल संयोजक के पद से हटा दिया गया। जिसके बाद से शिक्षक सवित नन्दन निखाड़े बौखलाए हुए हैं वहीं फिर मंडल संयोजक के पद मिलने पर सभी छात्रावास अधीक्षकों को देख लेने की धमकी दिया जा है । जिससे भयभीत अधीक्षकों ने मामले को लेकर विधायक रामपुकार सिंह सहित अधिकारियों से शिकायत की है।  ज्ञात हो कि इनके मंडल संयोजक के पदस्थापना से ही विवादों में रहे।  आश्रम एवं छात्रावासों के अधीक्षकों ने मानसिक परेशान करने का आरोप लगाते हुए शिक्षक सवित नन्दन निखाड़े ने मंडल संयोजक पद का दुरुपयोग कर स्वयं के करकमलों में संचालित मंगलम स्व सहायता समूह कोतबा द्वारा विकासखंड  के सभी आश्रम और छात्रावासों में घटिया किस्म के सामग्री का मनमाना वितरण कराया जा रहा था जिसे खाने में छात्रों ने भी मना कर दिया और अधिक दाम में बिल भुगतान करने का दबाव बनाया जा रहा था।  इस दौरान उनको मिली जिम्मेदारी का भी उन्होंने गलत फायदा उठाकर स्वयं के ( पत्नी श्रीमती प्राची निखाड़े) करकमलों में संचालित मंगलम स्व सहायता समूह कोतबा के द्वारा समूह से सामग्री नहीं लेने की कलेक्टर जनदर्शन में  अधीक्षकों का शिकायत भी कराया गया है। जबकि समूह द्वारा घटिया एवं खराब सामग्रियों का वितरण कराया जा रहा था जिसे मना करने पर अधीक्षकों  की झूठी शिकायत की गई है। वहीं शिकायत के बाद जांच अधिकारियों की टीम गठित कि गई है। लेकिन पूर्व निर्धारित स्थल समयावधि में जांच करने जैसे ही जांच अधिकारी पहुंचते हैं तो समूह की अध्यक्ष सचिव एवं सदस्य व पूर्व मंडल संयोजक सवित नन्दन निखाड़े तय तिथि पर उपस्थित नहीं होने से शिकायत जांच की कार्यवाही संभव नहीं हो सका।

क्योंकि  मंगलम स्व सहायता समूह कोतबा जिसे पूर्व मंडल संयोजक की पत्नी समूह संचालित करती हैं। जिनका आड़ लेकर परेशान किया जा रहा है। वहीं अधीक्षकों  पर अनर्गल आरोप लगाकर डराया धमकाये जाने से कर्मचारियों में डर का माहौल बना हुआ है। 

शिकायत पत्र, सावित नंदन निखाड़े .pdf

*पूर्व मंडल संयोजक जांच में नहीं कर रहे सहयोग - 


घटिया एवं निम्नस्तर सामग्री वितरण करने के आरोप में समूह की शिकायत के जांच में आए अधिकारियों को भी जांच होने से गुमराह किया जा रहा है। दूसरी बार पुनः  01 अगस्त को  जांच के संबंध में प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास कोतबा में निराकरण हेतु जांच अधिकारी एवं समस्त संबंधित अधीक्षकों एवं समूह की सदस्य व मंडल संयोजक सवित नन्दन निखाड़े को उपस्थित होने निर्देशित किया गया था। संबंधित अधीक्षक तो समय मे पहुंच गए लेकिन पूर्व मंडल संयोजक द्वारा समूह के सदस्यों पर दबाव बनाते हुए निर्धारित जांच स्थल जाने से मना किया गया। जिससे जांच में मंगलम स्व सहायता से कोई सदस्य जांच हेतु उपस्थित नहीं होने से जांच कार्यवाही नहीं हो सका।


*घटिया एवं स्तरहीन सामग्री देने से अधीक्षक बाजार से लेने मजबूर -


विकासखंड पत्थलगांव के सभी छात्रावास व आश्रमों में सामग्री बितरण करने की जिम्मेदारी जिस स्व सहायता समूह को मिली है वह मंगलम स्व सहायता समूह स्वयं मंडल संयोजक सवित नन्दन निखाड़े द्वारा संचालित किया जा रहा था। जिसमे समूह को लाभ न देकर स्वयं द्वारा लाभ लिया जा रहा था। ताकि अधीक्षकों पर दबाव बनाकर समूह का गुणवत्ताहीन सामग्री लेने पर जोर दिया जाता था। लेकिन छात्राओं ने जब खाने से इंकार किया तो मजबूरी में अधीक्षकों को बाजार से सामग्री खरीदी करनी पड़ी। 


कर्मचारियों पर विधायक और अधिकारियों का दिखाते थे रौब -

अधीक्षकों द्वारा विधायक को दिए शिकायत पत्र में  यह भी उल्लेख किया है कि पूर्व मंडल संयोजक सवित नन्दन निखाड़े द्वारा माह मई 2022 में जब छात्रावास आश्रम बन्द था तथा कर्मचारी संस्था की सफाई कर घर चले जाते थे तब इनके द्वारा संस्थाओं का निरीक्षण किया जाता था । वहीं मई माह में निरीक्षण के नाम पर बालक छात्रवास लुड़ेग, चिकनीपानी, पत्थलगांव, बागबहार तथा कन्या छात्रवास लुड़ेग के कर्मचारियों को केवल तालाबंदी के बुनियाद पर एक दिवस से आठ दिवस अनुपस्थित करते हुए वेतन कटौती किया गया। जबकि कर्मचारियों द्वारा पूर्व सूचना दिया गया था कि अवकाश में रहेंगे। लेकिन कर्मचारियों को हमेशा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। उनके द्वारा कलेक्टर और सहायक आयुक्त पर भी टिप्पणी करते हुए कहा जाता था कि अधिकारियों का नब्ज भी मेरे पास है कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता। आखिर एक शिक्षक को मंडल संयोजक जैसे पद मिलने के बाद भी उच्चधिकारियों पर टिप्पणी करना समझ से परे है। यहां तक कि विधायक का भी धौंस दिखाकर कर्मचारियों को बेवजह प्रताड़ित किया जाता रहा।





ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...