जशपुरान्चल
Friday 29 March 2024 05:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पत्थलगांव में निकली भव्य शोभायात्रा


परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पत्थलगांव में निकली भव्य शोभायात्रा
परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पत्थलगांव में निकली भव्य शोभायात्रा
05-05-22 09:55:05         sourabh tripathi


# भगवान परशुराम की जयकारों से गुंजा शहर


पत्थलगांव --/ पत्थलगांव शहर में मंगलवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर पत्थलगांव शहर में सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्र निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में सर्व ब्राह्मण समाज के पुरूष, महिलाए, बच्चे व युवा शामिल हुए। शोभायात्रा सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर तीनों मुख्य मार्गो में भ्रमण किया गया।

विप्र जनों द्वारा नगर के सत्यनारायण मंदिर में विधि-विधान से हवन-पूजन किया गया। जिसके पश्चात दोपहर को सत्यनारायण मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया।  

शोभायात्रा में भगवान परशुराम के चित्र पर फूल-मालाओं से साज-सज्जा कर भव्य झांकी निकाली गई। इस दौरान जय परशुराम के जयघोस से पूरा शहर गुंज उठा। जहां नगर में जगह-जगह व्यापारियो समाजसेवियों ने अपने प्रतिष्ठानों के सामने का जलपान की व्यवस्था की थी। इस अवसर पर भगवान परशुराम के भजनों की मधुर ध्वनि में ध्यान मग्न होकर हाथों में भगवान परशुराम के झंडे लिए डीजे की थाप में थिरकते,गाते आगे बढ़ रहे थे ।


*पत्थलगांव में परशुराम जयंती पर निकाला बाइक जुलूस*

परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य  में युवाओं द्वारा दोपहर विशाल बाइक रैली निकाली गई।  बाइक रैली सत्यनारायण मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के तीनों मुख्य मार्गो से होते हुए सत्यनारायण मंदिर में समाप्त हुई। इस दौरान युवाओं ने बाइक में भगवान परशुराम का भगवा झंडा लिए जयकारा लगाते हुए शहर में भ्रमण किया । जय परशुराम के जयघोषों से पूरा शहर गूंज उठा ।बाइक रैली में शहर के सर्व ब्राह्मण समाज के दर्जनों युवा शामिल हुए।

पत्थलगांव पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शोभायात्रा में जगह जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसडीओपी मयंक तिवारी, टीआई एन. एल.राठिया, यातायात प्रभारी मनोज साहू सहित अन्य पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे।

 »ब्राह्मण समाज ने पेश की मिसाल

भगवान परशुराम जी की जन्मोत्सव पर सर्व ब्राम्हण समाज ने पत्थलगांव की इतिहास में एक अनोखी मिशाल पेश की, शोभायात्रा के दौरान अनुशासन के साथ समाज के लोग सड़क के किनारे पुलिस प्रशासन द द्वारा बनाये गये रस्सी के घेरे में चल रहे थे वही दूसरे साइड छोटी चारपहिया वाहन, दुपहिया वाहन सहित यात्री बसों को भी आने जाने दिया जा रहा था जिससे कि नगर से गुजर कर अपने अपने गंतब्य तक जाने वाले वाहन सवारियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े । यही नही ध्वनि प्रदूषण को देखते हुए आतिशबाजी पर भी प्रतिबंध लगाकर भारी आवाज एवं उडती ध्वनि से निजात दिलाया। इसको लेकर सभी ने इस कार्य को जमकर सराहा है जिसमे एस डी ओ पी मयंक तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम की कार्यशैली भी सराहनीय रहा। 


 » जनमोत्सव को भब्य बनाने इन्होंने निभाई भूमिका

भगवान परशुराम जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष अंकित शर्मा,अनुतोष शर्मा,वीरेंद्र तिवारी, सुनील शर्मा, चंदन शर्मा, हेमन्त तिवारी, आकाश शर्मा, अभिषेक शुक्ला, अमन शर्मा, गुलशन पांडे, आशीष देवता ने कार्यक्रम को सफल व भव्य बनाने सक्रिय भूमिका निभाया।

विप्र महिला मण्डल ने किया विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 


भगवान जन्मोत्सव दिवस से एक दिन पूर्व विप्र समाज की महिला मण्डल ने महिलाओं एवं छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के लिये खेल कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमे अनेक प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमे विजेता प्रथम द्वितीय तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को महिला मण्डल द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार वितरण किया गया।अखिल भारतीय विप्र महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष जशपुर सीता शर्मा ने बताया कि विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज के बच्चों में बौद्धिक विकास के साथ साथ उनके प्रतिभाओं में भी बढ़ावा होता है। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन गायत्री शर्मा ने की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विप्र महिला मंडल की अध्यक्ष शारदा शर्मा, कोषाध्यक्ष सीता शर्मा, उपाध्यक्ष मंजू मिश्रा, प्रवक्ता गायत्री शर्मा, सचिव स्नेह लता शर्मा,  उपसचिव कंचन तिवारी, रजनी शर्मा, ममता शर्मा, मालती शर्मा, वंदना शर्मा, सविता मिश्रा, पूनम मिश्रा, सुनीता शर्मा, अनीता त्रिपाठीज़ शोभा शर्मा, सीमा शर्मा, यामिनी शर्मा, मीनू शर्मा, उषा शर्मा, भाग्यश्री शर्मा, सुधा तिवारी,  रजनी त्रिपाठी, विभा  तिवारी नीनी तिवारी, सुजाता शर्मा, दीपा शर्मा, सोनम शर्मा, चुन्नू शर्मा, रितु शर्मा, मृगनयनी शर्मा, दीपा शर्मा कापु से आये सुशील  शर्मा, रेखा शर्मा, गुड्डी शर्मा, आशा शर्मा, स्वाति शर्मा, स्रुति शर्मा, तमता से आये सुधा शर्मा, अंजली होता, साक्छी नंदे, पुष्पा संध्या पाढी, सिंधु शर्मा सहित अन्य महिलाओं विशेष योगदान रहा।


 » गोल्डमेडलिष्ट शिवानी त्रिपाठी को महिला मण्डल ने किया सम्मानित

विदित हो कि नगर के प्रकाण्ड शास्त्र एवं ज्योतिष के विद्वान रहे स्व धर्मदेव त्रिपाठी की पोती गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में राजनीति शास्त्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्डमेडल से सम्मानित शिवानी त्रिपाठी का विप्र महिला मण्डल ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और भी बच्चों को इससे प्रेरणा लेने उच्च शिक्षा प्राप्त करने प्रोत्साहित किया।





ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...