जशपुरान्चल
Tuesday 16 April 2024 12:04 PM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ रामसुन्दरदास महंत ने पशु क्रूरता निवारण समिति की ली बैठक


छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ रामसुन्दरदास महंत ने पशु क्रूरता निवारण समिति की ली बैठक
छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ रामसुन्दरदास महंत ने पशु क्रूरता निवारण समिति की ली बैठक
20-04-22 07:25:04         sourabh tripathi


# गौ-तस्करी करने वालों पर कड़ी  कार्यवाही करने के दिए निर्देश

# आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी भी रहे मौजूद ।।


पत्थलगांव  --छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत डॉ. राम सुन्दर दास ने जशपुर कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में पशु क्रुरता निवारण समिति की बैठक ली  इस बैठक में लगातार पशु संरक्षण, गौ तस्करी, पशु प्रताड़ना पर कार्यवाही के संबंध में विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी, आयोग के सदस्य अटल यादव,विधायक जशपुर श्री विनय भगत, कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल , उपसंचालक पशुधन विभाग डॉ. जी.एस. तंवर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.के. प्रसाद, कृषि अधिकारी सहित अन्य सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। जिसमें आयोग ने  जिले में पंजीकृत, अपंजीकृत गौशालाओं की जानकारी ली।

पशुओं के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम, छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिक्षण अधिनियम साथ ही समितियों द्वारा विद्यालयों तथा अन्य संस्थानों की पाठ्यपुस्तकों में पशुओं के प्रति बच्चों एवं युवाओं से मानवता एवं प्रेम भावना उत्पन्न करने के निर्देश दिए गए। बगीचा विकासखंड में दुग्ध समिति का गठन करने की बात कही। व्यापक प्रचार-प्रसार करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि समिति की नियमित प्रत्येक चार माह में एक बार बैठक आवश्यक करें। पशुधन विकास विभाग को पुलिस विभाग से समन्वय स्थापित कर गंभीरता से गो तस्करी एवं गौ-मास के तस्करी पर रोक लगाने एवं उन पर कड़ी दण्डनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पशु तस्करी करने के लिए उपयोग लाने वाले सभी वाहनों को राजसात करने की कार्यवाही करें। उन्होंने अवैध मांस बिक्री केन्द्रों को शासन की मदद से रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए। मांस की दुकानों को स्वास्थ्य की दृष्टि से व्यवस्थित करने के साथ ही मानदंडों का पालन करने की बात कही।

कलेक्टर श्री अग्रवाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों में मुनादी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पशु कृषकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिले के सभी विकास खंडों में पशु मेला का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही अन्य गतिविधियों के माध्यम से भी पशु क्रूरता को रोकने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे की पशुओं का संरक्षण हो सके। बैठक में उप संचालक, डॉ. जी.एस. तंवर, पशुधन विभाग ने बताया कि जिले में 2022 में पशु क्रूरता के तहत 30 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। जिस पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में पशु संगणना 2020 के अनुसार 9 लाख 73 हजार 415 पशुधन एवं 11 लाख 68 हजार 494 पक्षीधन है। छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम का उल्लंघन करने पर 7 वर्ष का कारावास व 50 हजार के जुर्माने से दंडित किया जा सकता है।





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...