जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 12:04 PM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

*Madhya Pradesh: पिछले 24 घंटे में 14 नए मामले दर्ज हुए, कुल एक्टिव केस 141- ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा*


*Madhya Pradesh:  पिछले 24 घंटे में 14  नए मामले दर्ज हुए, कुल एक्टिव केस 141- ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा*
*Madhya Pradesh: पिछले 24 घंटे में 14 नए मामले दर्ज हुए, कुल एक्टिव केस 141- ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा*
08-12-21 06:47:12         sourabh tripathi



*आज प्रदेश में शुरू कोरोना का होगा महा अभियान* 


देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने कोहराम मचा रखा है।  पिछले 24 घंटों में 14 नए मामले दर्ज हुए और  कुल एक्टिव केस 141 सामने आये | इसी के साथ साथ प्रदेश में रिकवरी रेट 98.60 फीसदी कोरोना संक्रमण दर 0.2 फीसदी दर्ज किया गया है | इस पूरे मामले की जानकारी ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी 
 
*आज से शुरू होगा कोरोना का महाअभियान *  
मध्यप्रदेश में दूसरे डोज की रफ्तार कम होने से पेंडेंसी भी 1 करोड़ से ज्यादा हो गई है। वहीं अब सरकार दूसरे डोज का 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए बुधवार को वैक्सीनेशन महाअभियान शुरू कर रही है। यह अभियान 10 नवंबर प्रत्येक बुधवार को शुरू हुआ था जो आज 8दिसंबर बुधावर को भी रहेगा। जानकारी के मुताबिक सरकार ने 25 दिसंबर तक 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन का टारगेट रखा है। एमपी में 95 फीसदी से ज्यादा लोगों को पहला डोज लग चुका है। वहीं 75 फीसदी से ज्यादा लोगों को सेकेंड डोज लगा चुका है। इसके साथ ही सीएम शिवराज ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि स्थानीय जन-प्रतिनिधियों, ग्राम, विकासखण्ड एवं जिला-स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट समूह, सामाजिक संस्थाओं, धर्मगुरुओं, कोरोना वॉलेंटियर्स, विद्यार्थियों और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ मिलकर वैक्सीनेशन के लक्ष्य को प्राप्त करें।

*रोजाना जांचे जा रहे 58 हजार सैंपल*
प्रदेश में प्रतिदिन औसतन 58 हजार नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हो रही है। अब तक कुल 5 कोरोड़ से ज्यादा लोग वैक्सीन लगवा चुके हैं। जिसमें 3 करोड़ 95 लाख से भी ज्यादा लोगों को टीके की दोनों खुराकें मिल चुकी हैं। प्रदेश में अब तक भोपाल, इंदौर और आगर जिलों में सभी पात्र लोगों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। महामारी की स्थिति नियंत्रण में होने का दावा करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोविड-19 की स्थिति नियंत्रित होने के बावजूद लोगों को जागरुक करने के लिए एक अभियान चलाया जाना चाहिए।

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में #Corona के 14 नए केस आए हैं। वर्तमान में प्रदेश में कोरोना के कुल एक्टिव केस 141 और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 0.2 फीसदी है।   




ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...