जशपुरान्चल
Friday 29 March 2024 04:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

षड्यंत्र से प्राचार्य पद वन टाइम रिलेक्सेशन से बाहर..एल बी संवर्ग के व्याख्याता है आक्रोशित


षड्यंत्र से प्राचार्य पद वन टाइम रिलेक्सेशन से बाहर..एल बी संवर्ग के व्याख्याता है आक्रोशित
षड्यंत्र से प्राचार्य पद वन टाइम रिलेक्सेशन से बाहर..एल बी संवर्ग के व्याख्याता है आक्रोशित
01-12-21 06:46:12         sourabh tripathi



बना रहे है रणनीति..मुख्यमंत्री है उदार पर अधिकारियों ने किया वंचित..लामबंद हो रहे है एल बी संवर्ग के व्याख्याता


जशपुरनगर:-
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र पारीक, जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव समेत एलडी बंजारा, तनु ठाकुर, जयेश टोपनो, अनिल रावत, आदित्य गुप्ता, विमल जायसवाल, राजकिशोर साहू, वेदानन्द आर्य, छबिराम यादव, जनक यादव, शिवा भगत ने कहा है कि प्राचार्य पद के लिए वन टाइम रिलेक्सेशन का नियम जानबूझकर जिम्मेदार अधिकारियों ने नही बनाया,,एल बी संवर्ग को विभाग के कर्णधार अधिकारी अधिकार देना ही नही चाहते,,,पूर्व में भी शाला प्रभार व दायित्व से वंचित किया गया है।

शिक्षा विभाग के भर्ती व पदोन्नति नियम 5 मार्च 2019 में स्कूली शिक्षा कक्षा 1 से 12 तक मैदानी क्षेत्र में है, जिसमे व्याख्याता, प्रधान पाठक मिडिल, शिक्षक व प्रधान पाठक प्रायमरी के पद पर पदोन्नति हेतु 5 वर्ष के अनुभव को एक बार के लिए 3 वर्ष किया गया है,,,आखिर प्राचार्य पद को छूट में शामिल नही करना षणयंत्र का हिस्सा ही है,,इससे एल बी संवर्ग के व्याख्याता भारी  आक्रोशित है।

1995 व 1998 व निरन्तर नियुक्त एल बी संवर्ग के व्याख्याता के लिए पहले तो पदोन्नति नियम ही नही था, और जब नियम बना तो प्राचार्य पद में एल बी संवर्ग की पदोन्नति रोकने में आमादा शिक्षा विभाग ने प्राचार्य पद को रिलेक्सेशन में शामिल ही नही किया,,मुख्यमंत्री ने उदारता पूर्वक कैबिनेट में 5 वर्ष को 3 वर्ष  रिलेक्सेशन करने का निर्णय लिया, किन्तु अधिकारियों ने प्राचार्य पद को शामिल न कर मुख्यमंत्री के भावना के विपरीत निर्णय करा दिया,,इससे हजारो एल बी संवर्ग के व्याख्याता बिना पदोन्नति के रिटायर हो रहे है।

प्राचार्य पद को फीडिंग कैडर में शामिल नही किया गया है, साथ ही गुपचुप तरीके से ई संवर्ग के ब्याख्याताओ को लाभ देने के उद्देश्य से एल बी संवर्ग को ई /टी संवर्ग में लाने के लिए नियम बनाने का प्रयास किया जा रहा है

 छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षिक एवं प्रशासनिक संवर्ग) भर्ती तथा पदोन्नति नियम 2019 में ई/ टी संवर्ग व ई / टी एल बी संवर्ग के शिक्षकों से पदोन्नति के पदों की पूर्ति के लिए पृथक पृथक पद का रेशियो तय किया गया है। एल बी संवर्ग को समाप्त कर शिक्षा विभाग एल बी संवर्ग को कनिष्ठ बनाते हुए पदोन्नति रेशियो को समाप्त कर एल बी संवर्ग को पदोन्नति से वंचित करने की तैयारी में है जिसे स्वीकार नही किया जाएगा।

प्राचार्य पद के लिए वन टाइम रिलेक्सेशन का शीघ्र निर्णय नही लिया गया तो एल बी संवर्ग के व्याख्याताओ के साथ अन्याय होगा इसका टीचर्स एसोसिएशन सड़क पर विरोध करेगा,,एल बी संवर्ग के व्याख्याता अब लामबंद हो रहे है, शीघ्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।




ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...