जशपुरान्चल
Friday 29 March 2024 07:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित होता रहेगा- जिला शिक्षा अधिकारी


अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित होता  रहेगा-  जिला शिक्षा अधिकारी
अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित होता रहेगा- जिला शिक्षा अधिकारी
01-12-21 04:46:12         sourabh tripathi



जशपुर नगर,
        जशपुर जिले के आठों विकासखण्ड में संचालित स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के साथ हिन्दी माध्यम विद्यालय भी संचालित रहेगा।
        उक्त जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जे. के. प्रसाद ने बताया कि जिले के सभी विकासखण्ड में शासन की महत्वकांक्षी योजना के तहत् अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किये गये हैं। इन सभी विद्यालयों में पूर्व से हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित हो रहे हैं जो यथावत संचालित होते रहेंगे। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ होने के कारण विद्यालय अब दो पालियों में संचालित हो रहे हैं। जिले के जशपुर विकासखण्ड मुख्यालय में संचालित आत्मानन्द शास.उ.मा.वि. अंग्रेजी माध्यम में कुल 512 एवं हिन्दी माध्यम में 358 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसी प्रकार बगीचा के विद्यालय में अंग्रेजी माध्यम में 376 एवं हिन्दी माध्यम में 329, दुलदुला के पतराटोली में अंग्रेजी माध्यम में 247 एवं हिन्दी माध्यम में 111, फरसाबहार के अंग्रेेजी में 401 एवं हिन्दी माध्यम में 241, कांसाबेल के अंग्रेजी माध्यम में 376 एवं हिन्दी माध्यम में 365, मनोरा के अंग्रेजी माध्यम में 365 एवं हिन्दी माध्यम में 571, पत्थलगांव के अंग्रेजी माध्यम में 375 एवं हिन्दी माध्यम में 507 विद्यार्थी वर्तमान में अध्ययनरत है।
        जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा जिले के सभी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के समस्त संसाधनों एवं सुविधा हिन्दी माध्यम के विद्यार्थियों के लिए भी उपलब्ध है। हिंदी माध्यम में पढ़ने वाले सभी विद्यार्थी  भी अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों के समान विद्यालय के सभी सुविधाएं और संसाधनों का उपयोग अपने बेहतर शिक्षा के लिए कर रहें है।




ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...