जशपुरान्चल
Thursday 25 April 2024 03:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

पत्थलगांव में वाहनों का फिटनेस कैम्प शुरू करने की मांग को लेकर सांसद गोमती साय ने लिखा मंत्री अकबर को पत्र


पत्थलगांव में वाहनों का फिटनेस कैम्प शुरू करने की मांग को लेकर सांसद गोमती साय ने लिखा मंत्री अकबर को पत्र
पत्थलगांव में वाहनों का फिटनेस कैम्प शुरू करने की मांग को लेकर सांसद गोमती साय ने लिखा मंत्री अकबर को पत्र
28-11-21 01:28:11         sourabh tripathi


» पत्थलगांव में फिटनेस कैम्प शुरू होने से क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी राहत - सांसद गोमती साय

पत्थलगांव - क्षेत्र के वाहन मालिकों की समस्या सुनते ही आज क्षेत्रीय सांसद गोमती साय ने राज्य के परिवहन मंत्री मो.अकबर को पत्र लिखकर पत्थलगांव में पूर्व की भांति वाहनों के फिटनेस कैम्प शुरू की मांग की है जिससे पत्थलगांव क्षेत्र के वाहन मालिकों को अपनी गाड़ियों के फिटनेस हेतु 110 किमी की दूरी तय कर कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।


सांसद गोमती साय ने अपने पत्र में परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर को क्षेत्र की समस्या से अवगत कराते हुए कहा है कि जशपुर जिले के विकासखंड पत्थलगांव में वाहनों की संख्या सबसे अधिक है पिछले कई वर्षों से आरटीओ विभाग द्वारा पत्थलगांव में कैंप लगाकर वाहनों का फिटनेस किया जाता था लेकिन वर्तमान में परिवहन विभाग द्वारा कैंप नहीं लगाने से क्षेत्र के वाहन मालिकों को बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है उन्हें अपनी वाहन का फिटनेस कराने हेतु 110 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय जशपुर जाना पड़ता है बहुत से वाहन मालिक इतना खर्च कर अपना वाहन ले जाने में भी असमर्थ है उन्होंने मंत्री अकबर से मांग की है कि जल्द से जल्द पत्थलगांव में फिर से आरटीओ विभाग द्वारा फिटनेस कैंप लगाया जाए जिससे वाहन मालिकों को राहत मिल सके।


वाहन मालिकों का कहना है कि लगभग 6 महीने से हम वाहनों के फिटनेस के लिए परेशान है 110 km दूर जाकर गाड़ियों का फिटनेस करवाने में 8 से 10 हजार लग जाते है और कभी कभी तो सर्वर की वजह से जाने से भी काम नही होता है बड़े कंट्रक्शन वाली गाड़िया ग्रेडर,जेसीबी,ट्रैक्टर को 110 km चलाकर ले जाना भी संभव नही है।इस पहल के लिए क्षेत्र के वाहन मालिकों ने सांसद गोमती साय का धन्यवाद ज्ञापित किया है और उम्मीद जताई है कि जल्द पत्थलगांव में फिटनेस कैम्प शुरू होगा जिससे वाहन मालिकों को बड़ी राहत मिलेगी।





ताजा ख़बरें










जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...