आतंकी हमले में शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निवास पहुँची सांसद गोमती साय, शोकाकुल परिवार को दिया सांत्वना
रायगढ़-मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी,पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी के रायगढ़ किरोड़ीमल कॉलोनी स्थित निवास स्थल पर रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय पहुंची। सांसद श्रीमती साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता बयार समाचार पत्र के संपादक श्री सुभाष त्रिपाठी,उनकी माता श्रीमती आशा त्रिपाठी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दिया और शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी,पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी पत्नी को अपनी श्रद्धांजलि दी।
सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा कि कल मणिपुर में हुए आतंकी हमले में हमारे रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी,पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी शहीद हो गए। मैं इस आतंकी घटना से स्तब्ध एवं निःशब्द हूँ। पूरा पूरा रायगढ़ शहर शोक में डूबा हुआ है। आतंकियों के इस कायराना कृत्य को माफ नही किया जाएगा।त्रिपाठी परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं है। भगवान से प्रार्थना करती हूँ कि ईश्वर इस परिवार को दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।
श्रीमती साय के साथ पूर्व विधायक विजय अग्रवाल,गुरूपाल सिंह भल्ला,जगन्नाथ पाणिग्राही,उमेश अग्रवाल,सुभाष पाण्डेय,श्रीकान्त सोमावार,विवेक रंजन सिन्हा,आलोक सिंह,पवन शर्मा,बब्बल पाण्डेय,रविन्द्र भाटिया,मनोहर पटेल, पूनम सोलंकी,अनिता अग्रवाल,जीवन पटेल,लक्ष्मी पटेल,श्याम भोजवानी,निकुंज शर्मा,अनुपम पाल,कौशलेश मिश्रा,अर्जुन डनसेना,मंजुलता नायक,शोभा शर्मा,सविता उपाध्याय उपस्थित रहें।
ताजा ख़बरें
*ब्रेकिंग जशपुर:चिलचिलाती धूप में धरने में बैठे बच्चे गिर रहे चक्कर खाकर, प्राचार्य को न हटाने अपनी मांग पर डटे बच्चे,
# नायाब तहसीलदार के समझाइस के बाद भी जिद पर...
मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन, क्षेत्र के लोगों को मिलेगा आवागमन की बेहतर सुविधा
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश...
पुनर्मूल्यांकन के बाद संकल्प के 2 और विद्यार्थी प्रदेश टॉप-10 प्रावीण्य सूची में*
*संकल्प की पहाड़ी कोरवा छात्रा अगोसमा ने 93.33 प्रतिशत प्राप्त...
पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं कमिश्नर सरगुजा संभाग के मुख्य आतिथ्य मे नवीन कानूनों के क्रियान्वयन से पूर्व पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम मे कार्यशाला का क
🔷 *नवीन कानूनों के क्रियान्वयन की दिशा मे...
राजीब जाना को भूगोल विषय में मिली पी-एच.डी. की उपाधि :
पत्थलगांव--/धान की कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ राज्य...
रेडी टू ईट का कार्य महिला स्व सहायता समूहों को सौंपना सरकार का एक ऐतिहासिक निर्णय- कृष्ण कुमार राय
जशपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री और वरिष्ठ...
श्रीमद् शिवमहापुराण कथा आयोजन अपने चरमोत्कर्ष पर,, हजारों लोग बन रहे हैं पुण्य के भागीदार
बगीचा --/छत्तीसगढ़ प्रदेश के नामचीन हस्तियों की नगरी जिला जशपुर...