जशपुरान्चल
Friday 29 March 2024 06:03 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी को लेकर सालिक साय के नेतृत्व में 06 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा ने सौपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन


भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी को लेकर सालिक साय के नेतृत्व में 06 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा ने सौपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी को लेकर सालिक साय के नेतृत्व में 06 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा ने सौपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन
15-09-21 11:19:09         sourabh tripathi


भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी को लेकर सालिक साय के नेतृत्व में 06 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा ने सौपा राज्यपाल के नाम ज्ञापन–

पत्थलगांव - भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के बैनर तले कार्यक्रम प्रभारी जिला पंचायत सदस्य सालिक साय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने पत्थलगांव तहसील स्तर पर आंदोलन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदेश में किसानों को हो रही समस्या पर 06 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम तहसीलदार पत्थलगांव को ज्ञापन सौंपा।

सालिक साय ने बताया कि प्रदेश में अवर्षा और खंडवर्षा के कारण किसानों को इस बार अकाल के संकट का सामना करना पड़ रहा है . लगभग डेढ़ दशक से अधिक समय के बाद ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है जब फसल को इतना अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका है इस संकट के समय शासन की वादाखिलाफी और उदासीनता से किसानों की तकलीफ और अधिक बढ़ रही है प्रदेश में व्याप्त बिजली संकट,खाद आदि की कृत्रिम कमी के कारण भी हालात और विकराल हो रहे हैं। संकट के इस समय में हम आज किसानों की समस्या पर 06 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम तहसीलदार पत्थलगांव को ज्ञापन देकर शासन को निर्देशित कर मांग पूरा करने का आग्रह कर रहे है यदि जल्द मांग पूरी नही होती है तो सड़क पर किसान भाइयों के साथ उतरकर इससे भी विशाल आंदोलन किया जाएगा जिसके जिम्मेदार शासन प्रशासन स्वयं होंगे।


ये है 06 सूत्रीय मांग-:

1.हमारे तहसील को सूखाग्रस्त घोषित करे.

2.किसानों को प्रति एकड़ 15 हज़ार रुपया मुआवजा दिए जाएं.

3. ₹खाद की कालाबाजारी पर पूर्णतः लगाम लगे,सोसाइटियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध हो.

4.किसानों के लम्बित पम्प कनेक्शन तुरंत दिए जायें.

5.घोषित - अघोषित सभी बिजली कटौती तुरंत रोकी जाय.

6.घोषणा पत्र में किये वादे अनुसार किसानों को दो वर्ष का बकाया बोनस दिए जायें.


उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सालिक साय,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल,जिला मंत्री रेणु विश्वास,किसान मोर्चा जिला महामंत्री मिथलेश लकड़ा,पूर्व मंडल अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि मनीष अग्रवाल,संजय लोहिया,संजय अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष रोशन प्रताप सिंह,महामंत्री रामनिवास जिंदल,रूपसिंह राठिया,जय प्रताप सिंह,उपाध्यक्ष विकास शर्मा,सोसिअल मीडिया प्रभारी मनोज नारंगे,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंकित बंसल,भूषण वैष्णव,जिला कार्यसमिति सदस्य सुनील गर्ग,जिला विशेष अमांत्रित सदस्य व महाविद्यालय सांसद प्रतिनिधि महेश गुप्ता,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह राजपूत,चेतन श्रीवास,महामंत्री सौरभ शर्मा,शुभम बंसल,उपाध्यक्ष नरेश यादव,बालकुमार नारंगे,मंडल मंत्री सुरेश साहू,हिमांशु शर्मा,विजय विश्वास,धीरज शर्मा,महिला मोर्चा जिला महामंत्री भुनेश्वरी बेहरा,मंडल अध्यक्ष अंजू टोप्पो,निशा धीवर,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष डुमेश्वर यादव,दिनेश सिंह चौहान,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष प्रशांत एक्का के साथ सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।





ताजा ख़बरें







जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...