जशपुरान्चल
Thursday 18 April 2024 10:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा की वन विभाग और एन.एच. विभाग को लोरो घाटी में सौन्दर्यकरण करने के दिए निर्देश


कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा की वन विभाग और एन.एच. विभाग को लोरो घाटी में सौन्दर्यकरण करने के दिए निर्देश
कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य की समीक्षा की वन विभाग और एन.एच. विभाग को लोरो घाटी में सौन्दर्यकरण करने के दिए निर्देश
14-09-21 06:31:09         sourabh tripathi


15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक आयुष्मान पखवाड़ा के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश  आयुष्मान कार्ड जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कॉमन च्वाईस सेंटर एवं जिला अस्पताल में निःशुल्क बनाया जा रहा है-

जशपुरनगर 14 सितम्बर 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य का समीक्षा करके प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पत्थलगांव विकास खण्ड के लुड़ेग, बेलडेगी, बनगांव से कांसाबेल तक के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य को समय-सीमा में पूर्ण करना बेहद जरूरी है। साथ ही वन विभाग और एन.एच. विभाग को लोरो घाटी में सौंदर्यीकरण करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों के बने गढ़ों को भरने के लिए कहा है। बरसात का मौसम है और लोगो का आवागमन करने में असुविधा हो रही हैै। बगीचा विकास खण्ड के सरबकोम्बो, तपकरा रोड़, हर्रापाठ के सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य की सामग्री को बीच सड़क पर न गिराए, किनारे में गिरवाकर तत्काल मजूदरों की व्यवस्था करके सड़कों का समतलीकरण कार्य कराने के लिए कहा है। ताकि लोगो को आने-जाने में सुविधा हो सके।
समीक्षा के दौरान उन्होंने विकास खण्ड में गृह निर्माण मण्डल के द्वारा बनाए गए  शासकीय अधिकारी-कर्मचारी आवास को लोक निर्माण विभाग को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए हैं। और जिन भवनों में छोटे-मोटे कार्य बाकी है उनको भी पूरा करने के लिए कहा गया है।
बैठक में जिले में 15 सितम्बर से 30 सितम्बर तक आयोजित हो  रहे आयुष्मान पखवाड़ा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, कॉमन च्वाईस सेंटर एवं जिला अस्पताल में निःशुल्क बनाया जा रहा है। जिसमें प्राथमिकता एवं अंत्योदय राशन कार्डधारी परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए एवं अन्य राशन कार्ड धारी परिवारों को 50 हजार तक की चिकित्सा सुविधा राज्य के किसी भी पंजीकृत निजी एवं शासकीय चिकित्सालय में प्रदान की जाएगी। इस हेतु कलेक्टर ने सभी व्हीएलई को सक्रिय करने एवं योजना के संबंध में जानकारी के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयुषमान पखवाड़ा के  दौरान अधिक से अधिक लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। साथ ही लोगों को कार्ड के उपयोग के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।
इस अवसर पर वनमण्डलाधिकारी श्री कृष्णा जाधव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, अपर कलेक्टर श्री आई.एल.ठाकुर, सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और विभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे।





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...