जशपुरान्चल
Tuesday 16 April 2024 07:04 AM


Breaking News
गौ मांस तस्कर के शातिर व अन्तिम अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार    |    बिजली की बदहाल व्यवस्था को लेकर ग्रामीण महिलाओं ने बिजली कार्यालय का किया घेराव    |    मुंबई के रिहायशी इलाके में क्रैश हुआ एक चार्टर्ड प्लेन, 5 लोगों की मौत    |    कोतबा पुलिस चौकी ने गांजा तत्स्करी कर ओडिसा ले जा रहे कार को पकड़ा ।    |    BIG BREKING: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलराम जी दास टंडन का दुखद निधन    |    देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का निधन    |    ब्रेकिंग : भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में घुस जैश के आतंकी कैंपों को किया ध्वस्त: सूत्र    |    देश सहित राज्य के सभी जिला व क्षेत्रीय अस्पताल अलर्ट पर हैं ,पर इस पंचायत की स्वास्थ्य व्यवस्था की कोई सूद लेने वाला नहीं लटक रहा टाला    |   

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल स्टॉप नर्स को उपचार उपरांत निवास स्थान पहुंचाया गया


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल स्टॉप नर्स को उपचार उपरांत निवास स्थान पहुंचाया गया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल स्टॉप नर्स को उपचार उपरांत निवास स्थान पहुंचाया गया
27-07-21 07:27:07         sourabh tripathi


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल स्टॉप नर्स को उपचार उपरांत निवास स्थान पहुंचाया गया

यातायात पुलिस हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से घायल नागरिकों को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लगातार पहुंचाया जा रहा है-

जशपुर/दिनांक 26-07-2021 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर सुश्री उनैजा खातून अंसारी के हमराह में रक्षित निरीक्षक विमलेश कुमार देवांगन, यातायात प्रभारी सौरभ चंद्राकर कानून - व्यवस्था ड्यूटी हेतु कुनकुरी कांसाबेल की ओर जा रहे थे कि लगभग 11.45 बजे एन. एच. 43 चंपाटोली  से मनसा देवी मंदिर के मध्य निर्माणाधीन पुलिया में सुमन शोभा बड़ा उम्र 32 वर्ष अपनी स्कूटी से अनियंत्रित होकर स्वयं गिरकर घायल हो गई थी जिसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री उनैजा खातून अंसारी द्वारा अपने शासकीय वाहन को रोककर घायल के उपचार हेतु हाईवे पेट्रोलिंग वाहन बुलाकर घायल स्कूटी वाहन चालक सुमन शोभा बड़ा का प्राथमिक उपचार मौके पर कराया गया एवं घायल महिला को हाईवे पेट्रोलिंग वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुल दुला पहुंचाया गया, उपचार उपरांत उसे निवास स्थान पहुंचाया गया।
         यातायात पुलिस हाईवे पेट्रोलिंग वाहन द्वारा माह सितंबर 2020 से सड़क खंड झर्गांव थाना सिटी कोतवाली जशपुर से खटांगा थाना दुल दुला के मध्य संचालित है। हाईवे पेट्रोलिंग वाहन द्वारा सड़क दुर्घटना में अब तक 23 घायल एवं 01 अज्ञात शव मिलने पर नजदीकी थाना जशपुर को तत्काल सूचना दिया गया एवं पिकअप में फंसे शव को पिकअप काटकर सही सलामत निकाल गया । पूरे प्रदेश में कोविड -19 लॉकडॉउन होने से परिवहन के साधन न मिल पाने से असहाय महिला मरीज को ईलाज हेतु जिला अस्पताल जशपुर पहुंचाया गया।
             जशपुर यातायात पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि सड़क दुर्घटना होने पर पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाईल नंबर 9479193633 एवं हाईवे पेट्रोलिंग वाहन के मोबाईल नंबर 9479192474 में इसकी सूचना तत्काल देवें ताकि समय पर घायल व्यक्ति को उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जा सके।





ताजा ख़बरें









जिला मुख्यालय जशपुर में विधायक गोमती साय ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली

जशपुर।  गणतंत्र दिवस के मुख्य समरोह मे मुख्य अतिथि गोमती...